फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gang rape with wife

बहनोई संग मिलकर पति ने किया गैंगरेप

Wed, 20 Aug 2014 09:04 PM IST
अमर उजाला, लक्सर
अमर उजाला, लक्सर Updated Wed, 20 Aug 2014 09:04 PM IST
विज्ञापन
gang rape with wife

कोलकाता की रहने वाली महिला ने बुधवार को लक्सर कोतवाली पहुंचकर पति पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया तो सभी सन्न रह गए।

विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने अपने बहनोई और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीनों आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। आरोपियों ने अपने ऊपर लगे गैंगरेप के आरोपों को झूठा बताया है।

बहन से मिलाने के बहाने ले गया पति

gang rape with wife

सुबह करीब दस बजे लक्सर कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि वह कुछ समय पहले मुजफ्फरनगर में रहने वाली अपनी बहन के पास आई थी।

उसकी बहन ने उसकी शादी मलकपुर पुरकाजी निवासी युवक के साथ कराई थी तब से वह पति के साथ रह रही थी। मंगलवार शाम उसका पति उसे अपनी बहन से मिलाने के बहाने लक्सर लाया था।

उसके पति का बहनोई और एक अन्य युवक उन्हें रास्ते में ही मिल गए। आरोप है कि उसके पति और अन्य दोनों ने उसे जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर रही बंधक, सुबह बचकर भागी

gang rape with wife

बताया क‌ि रात भर उसे बंधक बनाकर रखा गया, लेकिन सुबह वह उनके चंगुल से छूटकर कोतवाली पहुंची। पहले तो पुलिस ने मामले को टालने की कोशिश की, लेकिन एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सहदीप सिंह के हस्तक्षेप पर मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो लक्सर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस का कहना है कि महिला का मेडिकल कराया जाएगा और आरोपों की जांच की जाएगी। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। आरोपियों ने महिला के आरोपों की झूठा बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed