उत्तराखंड में किशोरी से दरिंदगी, नाबालिग समेत तीन युवकों ने किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में एक नाबालिग समेत तीन युवकों ने एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। क्षेत्र के दबंगों ने दोषियों को बचाने के लिए पूरा प्रयास किया। पर जैसे ही आला अधिकारियों को इसकी भनक लगी तो तीनों आरोपी कानून की गिरफ्त में आ गए। बुधवार को पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। उधर पीड़िता का पुलिस ने मेडिकल कराया है।
यूपी के लखीमपुर की पीड़िता सहसपुर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती है और वह एक दवा फैक्ट्री में काम करती थी। रविवार को फैक्ट्री से वापस आते समय बाइक सवार तीन युवक बहाने से उसे ट्यूबवेल पर ले गए, जहां उसका गैंगरेप किया।
रेप पीड़िता पर दो दिन तक बनाते रहे समझौते का दबाव
किशोरी को तीनों युवक बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। होश आने पर पीड़िता ने घर आकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने आरोपियों के परिवार से विरोध जताया। आरोप है कि क्षेत्र के दबंगों ने आरोपियों को बचाने के लिए पीड़िता के परिजनों पर समझौते का दबाव बनाया और वे इसमें लगभग कामयाब हो गए थे।
इसी बीच किसी ने अधिकारियों को गैंगरेप की जानकारी दे दी। एसएसपी दफ्तर से फोन आने पर सहसपुर एसओ मुकेश त्यागी सक्रिय हुए और कुछ ही देर में उन्होंने मामले की पूरी तस्वीर साफ कर दी।
हर कोई था चुप, पीड़िता ने खुद सामने आ बयां की दास्तां
पहले तो कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था, लेकिन पीड़िता ने अपना दर्द खुद ही बयां कर दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर में तीन युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बोले एसएसपी
गैंग रेप इस सनसनीखेज वारदात को दबाने की हर संभव कोशिश की गई। यह सूचना भी दूसरी माध्यम से आई थी। पुलिस को सच्चाई तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी है। पीडिता के बयान से पूरा घटनाक्रम सामने आ गया है। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर देर रात तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
-डॉ. सदानंद दाते, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक