{"_id":"331ed2c5afdf7061d51fd41e973ee463","slug":"gang-rape-in-rudrapur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में किशोरी से गैंग रेप, पीड़िता लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुद्रपुर में किशोरी से गैंग रेप, पीड़िता लापता
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Thu, 24 Sep 2015 03:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर में आठ सितंबर से लापता किशोरी से सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। दो आरोपियों से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ। मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। किशोरी कहां है इसका पता नहीं हो सका है।
विज्ञापन
आवास विकास चौकी इंचार्ज डीआर टम्टा ने बताया कि शहर निवासी 14 वर्षीय एक किशोरी आठ सितंबर को लापता हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि किशोरी रवींद्रनगर निवासी दीपक और अरुण के साथ आखिरी बार देखी गई थी।
विज्ञापन
जिस पर पुलिस ने दोनों युवकों से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि आठ सितंबर को किशोरी रवींद्रनगर स्थित पुल के पास उन्हें मिली। उसके बाद दोनों ही किशोरी को अपने साथ गदरपुर रोड की ओर ले गए और वहां झाड़ियों में किशोरी से सामूहिक दुराचार किया।
विज्ञापन
इसके बाद अरुण यह कहकर भाग आया कि वह अभी किसी काम से कहीं जा रहा है और थोड़ी देर बाद वापस आ जाएगा। काफी देर तक अरुण के न आने पर दीपक किशोरी को लेकर धोबीघाट पहुंचा और उसे वहीं छोड़कर चला गया। चौकी इंचार्ज टम्टा के मुताबिक इसके बाद किशोरी कहां गई आरोपियों को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
उन्होंने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376डी के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस लापता किशोरी की तलाश कर रही है।