फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gang rape accused send to jail.

छात्रा से गैंगरेप की पुष्टि, आरोपियों को भेजा जेल

Mon, 15 Dec 2014 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार) Updated Mon, 15 Dec 2014 02:22 AM IST
विज्ञापन
gang rape accused send to jail.

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र के एक गांव में छह दिसंबर को एक छात्रा के साथ हुई गैंगरेप की रविवार को पुष्टि हो गई है। पुलिस ने आरोपी मामा-भांजा समेत चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


नशीला पदार्थ सुंघाकर किया रेप
शनिवार को थाने पहुंचे एक नौवीं की छात्रा के भाई ने पुलिस को अवगत कराया था कि छह दिसंबर को उसकी बहन को नशीला पदार्थ सूंघाकर खेत में ले जाकर चार आरोपी युवकों ने रेप किया था। तब से उसकी बहन सुध-बुध खो चुकी है।
विज्ञापन


शनिवार को मां के पूछने पर छात्रा ने आपबीती सुनाई। परिजनों ने तांत्रिकों के चक्कर भी काटे। फिर किसी ने परिजनों को सलाह दी कि छात्रा को डॉक्टर से दिखाई जाए। जब परिजनों ने छात्रों को विश्वास में लिया तो उसने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल में हुई पुष्टि
देर रात पुलिस ने आरोपी राहुल, विनेश, मनीष एवं पोपीन निवासी पुरकाजी, मुजफ्फरनगर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। पेशे से राजमिस्त्री पोपिन अपने भांजे मनीष के घर रह रहा था और पीड़िता के घर दिहाड़ी में काम कर रहा था।


पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल महिला अस्पताल में कराया। रविवार को आई रिपोर्ट में छात्रा के साथ रेप की पुष्टि हुई है। एसओ राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed