{"_id":"4e696091780ba59f665516f111193384","slug":"gambler-arrested-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुएं के अड्डे का भंडाफोड़, आठ जुआरी गिरफ्तारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुएं के अड्डे का भंडाफोड़, आठ जुआरी गिरफ्तारी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 28 Jan 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में धारा चौकी पुलिस ने इंदिरा मार्किट की छत पर चल रहे जुएं के अड्डे पर छापा मारकर आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इनके पास से ताश के पत्ते और 25850 रुपये नकदी बरामद हुई है। यहां काफी समय से जुआं चल रहा था। उधर कैंट पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से लोहे का पाइप चुराने वाले दो चोरों को दबोच लिया। इनमें से एक आरोपी वार्ड मेंबर का पति बताया गया है।
धारा चौकी पुलिस को बुधवार देर रात खबर मिली कि इंदिरा मार्किट की छत पर जुआं चल रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर अरविंद कुमार उर्फ पप्पू निवासी खुड़बुड़ा, अनुज उनियाल निवासी मथुरावाला, पंकज कुमार निवासी डांडा लखोंड़, ललित शर्मा निवासी शांति विहार, सुमित कुमार निवासी बचूक कालोनी, नदीम निवासी करनपुर, जगदीश सकलानी निवासी सैय्यद मोहल्ला, पवन जोशी निवासी आम वाला नालापानी को दबोच लिया।
विज्ञापन
इनके पास से ताश की नकदी के अलावा हजारों की नकदी बरामद हुई है। उधर पुलिस ने उस्मान और असलम निवासी जमुना नगर को खुखरी के साथ पकड़ा है। आरोपी शातिर जेबकतरे हैं। उधर कैंट कोतवाली में न्यू रोड निवासी मुनवंत सिंह ने बताया कि उसके निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोरों ने लोहे के पानी वाले छह पाइप चोरी कर लिए।
विज्ञापन
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गल्जवाड़ी रोड से खेम बहादुर क्षेत्री और पूरण सिंह निवासी गोरखाबगड़ को चोरी किए गए पाइपों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खेम बहादुर की पत्नी जादड़ गल्जवडी क्षेत्र से वार्ड मेंबर है।