फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Friendship on Facebook expensive to the elderly

विदेशी बाला से फेसबुक पर दोस्ती बुजुर्ग को पड़ी महंगी, पैसा लुटा और दिल भी टूटा

Sun, 17 Dec 2017 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Dec 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
Friendship on Facebook expensive to the elderly
फेसबुक पर दोस्ती पड़ी महंगी
एक बुजुर्ग को विदेशी बाला से फेसबुक पर दोस्ती महंगी पड़ गई। विदेशी बाला के झांसे में आकर बुजुर्ग ने लाखों तो लुटाए ही साथ ही जब सच्चाई सामने आई तो...
विज्ञापन


एसटीएफ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रिधिम अग्रवाल के मुताबिक डेढ़ साल पहले नाइजीरियन ठग ने देहरादून के एक बुजुर्ग से फेसबुक और ई-मेल के जरिये विदेशी बाला बनकर संपर्क साधा था।
उसने एक बार कस्टम विभाग में फंसने की बात कहकर बुजुर्ग से कई लाख रुपये की रकम डकार ली। बाद में भारत में सेटल होकर साथ में भागेदारी का झांसा दिया था। इस तरह बुजुर्ग से करीब 58 लाख रुपये वसूल लिए गए।
विज्ञापन


नवंबर में बुजुर्ग ने पुलिस से संपर्क साधा था, तब जाकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। एसएसपी ने बताया कि साइबर थाने के इंस्पेक्टर भारत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। विवेचना में पता चला कि विदेशी बाला बनकर बुजुर्ग से रकम ठगने वाला नाइजीरियन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल टास्क फोर्स ने विदेशी बाला बनकर देहरादून के बुजुर्ग से 58 लाख रुपये ठगने वाले नाइजीरियन ठग को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से दो लाख 39 हजार की नकदी के अलावा एक महंगी कार बरामद हुई है। आरोपी के पास से आधार कार्ड और पेन कार्ड भी मिला है, जिसकी अलग से जांच की जा रही है। एडीजी अशोक कुमार ने एसटीएफ को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

नाइजीरियन की नार्थ ईस्ट की लड़की से शादी और दो बच्चों का है ‌प‌िता

Friendship on Facebook expensive to the elderly
धोखा
आरोपी लगातार गुरुग्राम के एटीएम से ही रकम निकाल रहा था। पुलिस टीम सात दिन से उसकी तलाश में गुरुग्राम में डेरा डाले हुई थी। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान करने के बाद शुक्रवार को नाइजीरियन ठग प्रॉमिस एबुका अनयाबोलू को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से करीब दो लाख 39 हजार की नकदी के अलावा नाइजीरियन करेंसी भी बरामद हुई है। एसएसपी ने बताया कि नाइजीरियन ने नार्थ ईस्ट की लड़की से शादी कर रखी है, उसके दो बच्चे भी हैं।

फर्जी आईडी पर खोले गए 45 खाते
एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए नाइजीरियन ठग द्वारा विभिन्न बैंकों में फर्जी आईडी पर करीब 45 खाते खोले गए हैं, जिनमें रकम मंगाई जाती है। दून के बुजुर्ग द्वारा डेढ़ साल में करीब 12 खातों में रकम डाली गई थी। खातों की जांच में पता चल पाएगा कि ठग द्वारा कितनी रकम वसूली गई है। इसके अलावा ठग से 20 एटीएम कार्ड भी मिले हैं।   

लालच में ना आने का अनुरोध
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने लोगों से किसी भी लालच में न आने का अनुरोध किया है। कहा कि देश भर में साइबर ठग सक्रिय हैं, जो लोगों को विभिन्न प्रलोभन देकर ठग रहे हैं। वहीं, लाटरी निकलने की बात पूरी तरह फर्जी है। ऐसे किसी कॉल या मेसेज पर विश्वास ना करें। उन्होंने कहा कि परिवार के प्रत्येक सदस्य को जागरूक करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed