{"_id":"7047cf997832802285402d8fce5fe2a8","slug":"fraud-with-woman-in-the-name-of-event-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इवेंट कराने के नाम पर युवती से ठगे 10 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इवेंट कराने के नाम पर युवती से ठगे 10 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 11 Apr 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुड़की में इवेंट कराने के नाम पर युवती से उसके परिचित ने 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
रामनगर निवासी युवती इवेंट कराती है। कुछ दिन पूर्व मुंबई में रहने वाले युवती के परिचित युवक ने उसे फोन किया था।
रकम लेने के बाद करने लगा आनाकानी
युवक ने युवती से मुंबई में इवेंट कराने की बात कही थी। युवक ने कहा था वह इवेंट के लिए कलाकार खुद बुक करेगा। इसके लिए उसने युवती से रकम मांगी थी।
उसकी बातों में आकर युवती ने कई किस्तों में उसे करीब 10 लाख रुपये दे दिए। रकम लेने के बाद युवक इवेंट कराने से मना करने लगा।
युवती ने दी तहरीर
युवती ने रकम वापस करने को कहा तो उसने कुछ दिन बाद लौटाने की बात कही। बाद में आरोपी युवक पैसे लौटाने की बात पर उसे टहलाने लगा। शुक्रवार को युवती ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन