फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud with ex IFS officer in dehradun.

दून में पूर्व आईएफएस से हुई ऐसी ठगी, पढ़कर दंग रह जाएंगे

Wed, 30 Sep 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 30 Sep 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
fraud with ex IFS officer in dehradun.

बीमा पॉलिसी के नाम पर पूर्व आईएफएस अफसर से करीब 37 लाख रुपये ठग लिए गए। ठग डेढ़ साल तक उनसे रकम लेते रहे। रकम वसूलने के बाद ठग किस्त लेने नहीं आए तो ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर डालनवाला कोतवाली में 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनमें चार युवतियां शामिल हैं।

विज्ञापन


डालनवाला कोतवाली के मोहिनी रोड निवासी बुजुर्ग डीएस तोमर आईएफएस अधिकारी होने के साथ वन विभाग के प्रमुख वन संरक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए। करीब डेढ़ साल पहले दो युवतियां बीमा पॉलिसी की नई स्कीम लेकर उनके पास आईं।
विज्ञापन


तोमर को एक बीमा कंपनी की पॉलिसी पसंद आ गई। पॉलिसी कराने के साथ हर तीसरे माह युवतियां या उनके साथी आकर किस्त ले जाते। उन्हें कंपनी की तरफ से रसीद दी जाती। तोमर को शक ना हो इसके लिए ठगी करने वाले अपने साथियों को बीमा कंपनी का अधिकारी बताकर बात कराते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार युवतियों समेत 14 लोगों पर मुकदमा

fraud with ex IFS officer in dehradun.

ठगों ने किस्तों में तोमर से करीब 37 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद ठग गिरोह मोबाइल बंद कर गायब हो गया। कई माह तक कंपनी के लोग किस्त लेने नहीं आए तो तोमर ने फोन से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन उनका नंबर बंद मिला।

संबंधित बीमा कंपनी से संपर्क साधा पता चला कि उनके नाम की कोई बीमा पॉलिसी नहीं है। तोमर ने पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल से मिलकर अपने साथ हुई ठगी की जानकारी दी।

डालनवाला पुलिस ने पूर्व आईएफएस अधिकारी की तरफ से बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाली अंजलि, प्रिया जैन, सिमरन मल्होत्रा, उत्कृष्ट सीना, पीके नागेंद्र, रवि मल्होत्रा, कल्याणी दास, शरद कुमार, राजीव, दिनेश त्रिपाठी, एसके पाठक, मुकेश पटेल, अमित श्रीवास्तव और मुजाहिद खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed