फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud with British citizens on bank loan.

लोन दिलाने के नाम पर भारत से इंग्लैंड में हुई 'महा' ठगी

Sun, 15 Nov 2015 01:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Nov 2015 01:42 PM IST
विज्ञापन
fraud with British citizens on bank loan.

उत्तराखंड में एक कॉल सेंटर संचालक ने सात समुंदर पार 71 ब्रिटिश नागरिकों को लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए की चपत लगा दी।

विज्ञापन


आरोपी पर सस्ती दरों पर लोन दिलाने के नाम पर करीब सात करोड़ रुपए हड़पने का आरोप है। यूके के सन इंवेस्टिगेशन नाम के चैनल के रिपोर्टर के स्टिंग के बाद शनिवार को मामला सामने आया है। हालांकि, भारत में इस संबंध में अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

पुलिस और खुफिया तंत्र ने खबर के आधार पर कॉल सेंटर संचालक और उसके साथियों से पूछताछ की है। वहीं, आरोपी ने संबंधित चैनल के रिपोर्टर के खिलाफ मानहानि की तहरीर पुलिस को दी है। मामला उस वक्त सामने आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंग्लैंड के दौरे पर हैं।
विज्ञापन


न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने अक्तूबर माह में दून आकर ब्लू ट्राईएंगल टेक्नॉलजी कॉल सेंटर के संचालक का स्टिंग किया। कहा गया है कि आरोपी ने इंग्लैंड के लोगों को फोन कर सस्ती ब्याज दर पर करोड़ों रुपए का लोन दिलाने का झांसा दिया था। इस तरह 71 ब्रिटिश नागरिकों से करीब सात करोड़ रुपए हड़प लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टिंग से हुआ ठगी का खुलासा

fraud with British citizens on bank loan.

नागरिकों का निजी डाटा चुराकर पूरा खेल खेला गया। स्टिंग में वह तकनीक भी बताई गई है, जिसके आधार पर ठगी की गई है। अंग्रेजों से ठगी का मामला उजागर हुआ तो शनिवार रात पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

फौरन आला अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गईं और कॉल सेंटर संचालक एवं उसके साथियों से देर रात तक सवाल-जवाब किए। कॉल सेंटर संचालक का कहना था कि वह लीगल बिजनेस कर रहा है।

उनकी तरफ से कई दिन पहले राजपुर थाने में न्यूज चैनल के रिपोर्टर के खिलाफ तहरीर दी जा चुकी है। वह रिपोर्टर पर मानहानि का दावा कर रहे हैं।

आउटसोर्स के लिए हम इंग्लैंड आदि देशों का डाटा जुटाते हैं। किसी ठगी से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। यह खेल इंटरनेशनल हैकर्स का होगा, जिन्होंने डाटा चोरी करके खेल को अंजाम दिया है।
- युवान बख्शी, ब्लू ट्राईएंगल टेक्नॉलजी कॉल सेंटर संचालक, देहरादून

सन इंवेस्टिगेशन की खबर के आधार पर जांच की जा रही है। दून से मामला जुड़ा होने की वजह से व्यक्तिगत स्तर पर देख रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
- डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी देहरादून

दून बना ठगी का केंद्र
अब तक दून बीमा पॉलिसी और ऑनलाइन ठगी का प्रमुख केंद्र रहा है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से संचालित कॉल सेंटर यहां से करोड़ों की ठगी कर चुके हैं। इनकम टैक्स और ईडी के फर्जी छापों के नाम पर भी लाखों की रकम हजम की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed