फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud tantrik arrested in dehradun.

खौफनाक काली छाया ने तांत्रिकों को बनाया 'लखपति'

Mon, 01 Jun 2015 08:14 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 01 Jun 2015 08:14 AM IST
विज्ञापन
fraud tantrik arrested in dehradun.

देहरादून में एक 'खौफनाक' काली छाया ने दो तांत्रिकों को रातों-रात लखपति बना दिया। जिस कारण उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी। कैसे? जानने के लिए पढ़ें...

विज्ञापन


परिवार पर काली छाया का डर दिखाकर दो तांत्रिकों ने देहरादून में एक परिवार से एक लाख रुपए से ऊपर ऐंठ लिए। जब अपनी मेहनत की कमाई लुटा कर भी कोई लाभ नहीं हुआ तो आखिरकार परिवार को शक हुआ और दोनों ठग तांत्रिकों को दबोच लिया।
विज्ञापन


दोनों को रायपुर पुलिस के सुपूर्द कर दिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। ठगों का यह खेल पिछले दो माह से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


असल में, इमरान निवासी रक्षा विहार, चूना भट्ठा अपने परिवार के साथ रहता है और फड़ व्यापारी है। पिछले कई दिनों से उसका व्यापार घाटे में चल रहा था और उसे अन्य पारिवारिक दिक्कतें भी महसूस हो रही थी।

इसी दौरान उसने एक विज्ञापन देखा जिसमें दावा किया गया कि सभी दुखों और व्यापार में घाटे का समाधान हो सकता है। उसने विज्ञापन पर दिए गए नंबर पर काल कर उनसे संपर्क किया।

पहली किस्त के रूप में लिए हजारों रुपए

fraud tantrik arrested in dehradun.

फोन किसी आशिफ ने उठाया और अपने को तांत्रिक बताया। कुछ ही दिनों में आशिफ और उसके साथ रईस निवासी मेरठ, दून इमरान के घर आए और उसे झांसे में ले लिया।

उन्होंने इमरान को बताया कि उसके परिवार पर काली छाया पड़ी हुई है। साथ ही ये भी बताया कि उसके घर के किसी कौने में सोना भी गड़ा हुआ है। उन्होंने तंत्र मंत्र के लिए उससे पहली किस्त के रूप में हजारों रुपए ले लिए। ऐसा करते करते उन्होंने इमरान से पिछले दो माह में एक लाख रुपए से ऊपर ऐंठ लिए।

इमरान के परिवार को जब कोई राहत नहीं मिली तो उन्होंने अपने परिचितों से तांत्रिकों के बारे में बातें साझा की। उन्होंने पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी। उसके बाद इमरान रायपुर एसओ अबुल कलाम से मिला और उन्हें आप बीती सुनाई।

एसओ कलाम ने उन्हें सलाह दी कि, एक बार दोनों को फिर से रुपए देने के एवज में बुलाओ और उनक आते ही उन्हें फोन कर दें। इमरान ने ऐसा ही किया और दोनों को बुला लिया। उनके आते ही इमरान और उनके परिचितों ने दोनों को दबोच लिया और रायपुर पुलिस के सुपूर्द कर दिया।

सीओ डालनवाला प्रमोद कुमार ने बताया, ऐसे ठगों के बहकावे में न आए। अगर कोई ठग जबरदस्ती परेशान करता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed