फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud officer arrested in dehradun.

'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी छापेमारी में एक गिरफ्तार

Sat, 13 Feb 2016 07:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 13 Feb 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
fraud officer arrested in dehradun.

देहरादून में बिल्डर के यहां ईडी के फर्जी अधिकारी बनकर छापेमारी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


फिलहाल, गिरोह का सरगना अपने तीन साथियों के साथ फरार है। रेसकोर्स निवासी बिल्डर यशपाल टंडन के आवास पर दो नवंबर 2015 को ईडी के फर्जी अफसर बनाकर दो लड़कियों समेत नौ लोगों ने छापेमारी की थी। यह गिरोह टंडन परिवार को आतंकित कर यहां से लाखों रुपये की नकदी ले जाने में कामयाब हो गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने दो युवतियों को गिरफ्तार कर फर्जी अफसर गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया था। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि लक्खीबाग चौकी प्रभारी राकेश शाह के नेतृत्व में पुलिस ने पंकज तिवारी निवासी दक्षिणपुरी थाना अंबेडकर नगर दिल्ली को उसके आवास के पास गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पंकज ने पूछताछ में बताया कि उसने छापे के दौरान यशपाल टंडन को आतंकित कर धमकाने का रोल अदा किया था। मोटी रकम के साथ कुछ गहने भी उठा लिए थे। गिरोह का सरगना प्रदीप जाते समय सिर्फ 15 हजार रुपये खर्च के लिए दे गया था।

पूरा माल वह अपने साथ ले गया। बता दें कि इस मामले में अब पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन प्रदीप समेत चार लोग अभी फरार हैं। प्रदीप की गिरफ्तारी के बाद ही वसूली गई रकम मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed