फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ?fraud in the name of marriage.

दूल्हे को मंडप में बैठाकर दुल्हन हुई फरार

Wed, 08 Oct 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर Updated Wed, 08 Oct 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
?fraud in the name of marriage.

देहरादून के विकासनगर में युवक से शादी कराने का झांसा देकर युवक से ठगी का मामला सामने आया है। युवक दिन भर दुल्हन के इंतजार में मंदिर में बैठा रहा और उधर दुल्हन और उसके साथी जेवर लेकर फरार हो गए। युवक के जीजा ने मामले में सहसपुर पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


भगवानपुर, रुड़की निवासी मुनीश कुमार पुत्र प्रद्युम्न अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके साले अतीस जिंदल निवासी जगाधरी, का विवाह बद्रीपुर थाना सहसपुर निवासी रवि के माध्यम से पूजा नाम की लड़की से तय हुआ।
विज्ञापन


अतीस सब्जी की आढ़त का काम करता है। रवि ने पूजा को अपनी पत्नी की बहन बताया था। चार अक्तूबर को रवि के घर पर ही लड़की दिखाने की रस्म निभाई गई। दोनों पक्षों की सहमति जताने पर रिश्ता तय हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के नाम पर ले गई गहने

?fraud in the name of marriage.

रिश्ता तय होने पर छह अक्तूबर को विकासनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में विवाह संस्कार संपन्न होने की बात हुई। तय तिथ‌ि एवं समय पर अतीश अपने रिश्तेदारों और पं‌डित को साथ लेकर मंदिर में पहुंच गया।

यहां पहले से मौजूद रवि ने दुल्हन को तैयार करने के बहाने उनके द्वारा लाई जेवरात मांगे। जेवरात मिलते ही रवि दुल्हन को लाने का बहाना करके चला गया।

इधर दूल्हा और उसके रिश्तेदार दिन भर रवि का इंतजार करते रहे पर ना तो रवि आया और न ही दुल्हन। इंतजार करते-करते शाम हो गई तो दूल्हे और रिश्तेदारों ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष यशपाल बिष्ट ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed