{"_id":"d2f094afab369a8cf5c337f19312c75d","slug":"fraud-in-the-name-of-jobs-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दून: नौकरी का सपना दिखा युवकों से ठग लिए 60 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दून: नौकरी का सपना दिखा युवकों से ठग लिए 60 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 26 Sep 2015 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून के ओएनजीसी, भेल, आर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी का झांसा देकर दस युवकों से करीब 60 लाख रुपये की ठगी हुई। ठगों ने इन्हें नियुक्ति पत्र तक दिए, जब ये लोग संबंधित प्रतिष्ठानों में नौकरी के लिए गए तब फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने भी एक नहीं सुनी तो ये लोग कोर्ट पहुंचें। कोर्ट के आदेश पर सहारनपुर के मुख्य आरोपी समेत तीन के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज हुआ।
पटेलनगर क्षेत्र के मोहब्बेवाला निवासी राम बहादुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2013 में व्यापार के सिलसिले में वह मोहम्मद तनवीर मलिक निवासी रेंज का पुल सहारनपुर के संपर्क में आया था। तनवीर ने खुद को अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन का पीआरओ बताकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
छह-छह लाख वसूला, फर्जी नियुक्ति पत्र भी भेजे
यहीं नहीं तनवीर ने यूपी के एक मुख्यमंत्री से भी नजदीकियां बताई। राम बहादुर और उससे जुड़े युवक उसके झांसे में आ गए। ओएनजीसी, बीएचईएल और ऑडिनेंस फैक्ट्री में नौकरी दिलाने के लिए प्रत्येक युवक से 6-6 लाख रुपये लिए गए। कागजी औपचारिकता पूरी करने के बाद उनके नियुक्ति पत्र डाक से घर भेजे गए।
फर्जीवाड़े का पता चलने पर आरोपियों के पास गए तो उसने रकम देने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर पंकज गैरोला ने बताया कि तनवीर और उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फर्जीवाड़े का पता चलने पर आरोपियों के पास गए तो उसने रकम देने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर पंकज गैरोला ने बताया कि तनवीर और उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।