फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud in products sale

गलत दावा कर सामान बेचने पर छह लाख जुर्माना

Fri, 22 Aug 2014 09:43 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 22 Aug 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
fraud in products sale

उत्पादों पर भ्रमित एवं अतिशयोक्ति शब्दों को अंकित करते हुए उत्पाद बेचने के मामले में एडीएम कोर्ट ने दो कंपनियों पर अलग-अलग 2.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है जबकि कंपनियों के सप्लायर, नॉमिनी एवं टीम लीडर को 30-30 हजार रुपये जुर्माना देना होगा।

विज्ञापन


उत्पादों की गुणवत्ता के सैंपल फेल होने पर कंपनियों को एक माह में पैकिंग से भ्रमित शब्दों को हटाने का आदेश भी जारी कर दिया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग के रुड़की तहसील अधिकारी दिलीप जैन ने 13 फरवरी 2012 को रुड़की बीएसएम तिराहे स्थित ईजी-डे स्टोर से जाइडस डेलनेस प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद कंपनी के उत्पाद पैकेड न्यूट्रालाइट हैड स्प्रेड (इसे बटर की तरह ही इस्तेमाल किया जाता है) और उमंड डेरी गजरौला प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के उत्पाद प्योर दाना घी का सैंपल लिया था।

विज्ञापन

जांच में उत्पादों के दावों की खुली पोल

fraud in products sale

दोनो की पैंकिंग पर उत्पाद की गुणवत्ता बताते हुए अतिशयोक्ति पूर्ण शब्द लिखे हुए थे। सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजा गया। रिपोर्ट में आया कि निर्माता कंपनी के लिखे शब्दों पर उत्पाद खरे नहीं उतरते हैं।

रिपोर्ट आने पर 16 मई 2012 को एडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया। कंपनियों को पक्ष रखने के लिए नोटिस एवं समन भेजे गए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने माना कि दोनों ही कंपनियां स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।

बिना किसी एप्रूवल के कंपनियां अतिश्योक्ति पूर्ण और भ्रामक शब्दों का प्रयोग कर अपना-अपना उत्पाद बेच रही हैं जिसमें दोनों कंपनियों पर अलग-अलग 2.10 लाख रुपये और दोनों कंपनियों के अलग-अलग टीम लीडर, सप्लायर, नॉमिनी पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

कंपनियों को एक माह के अंदर उत्पाद पर अंकित किए शब्दों को हटाकर कोर्ट में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed