फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud in admission woman arrested

एडमीशन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली महिला अरेस्ट

Fri, 03 Aug 2018 09:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 03 Aug 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
fraud in admission woman arrested
woman arrest

एक नामी स्कूल में बच्चे का एडमीशन कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने की आरोपी महिला को पुलिस ने लुधियाना (पंजाब) से गिरफ्तार कर लिया। महिला पिछले चार साल से फरार चल रही थी।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के अनुसार अप्रैल 2014 को राजेंद्र नगर निवासी राखी चौहान ने सुजैना सिरकार नाम की महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। राखी का कहना था कि वह अपने बेटे का एक कैथोलिक स्कूल में एडमीशन कराना चाहती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात सुजैना से हुई। सुजैना ने कहा कि वह कई कैथोलिक चर्चों की कमेटी की सदस्य है। चर्चों को कैथोलिक स्कूलों में बच्चों के एडमीशन का कोटा मिलता है, लिहाजा वह उसके बेटे का एडमीशन करा सकती है।
विज्ञापन


राखी उसकी बातों में आ गई और सुजैना को उसने 60 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद सुजैना ने राखी को एक पत्र दिया, जिसमें चर्च के पादरी के हस्ताक्षर थे। पत्र में पुष्टि थी कि उसके बेटे का एडमीशन हो चुका है। सुजैना ने राखी से तीन महीने की फीस भी एडवांस ले ली। कुछ दिन बाद जब स्कूल का सत्र शुरू हुआ तो राखी को पता चला कि उसके बेटे का एडमीशन तो हुआ ही नहीं है। इसके बाद सुजैना भी गायब हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई कोतवाली अशोक कुमार राठौर ने बताया कि दो दिन पूर्व पता चला कि सुजैना अपनी पहचान छुपाकर लुधियाना में रह रही है। पुलिस की एक टीम ने लुधियाना से उसे गिरफ्तार कर लिया। सुजैना मूल रूप से अहमदाबाद की रहने वाली है और लुधियाना में वह लक्ष्मी नगर जसिया रोड बड़ी हेबिवाला में रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed