फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fracas between two family

पत्नी को मनाने पहुंचे ससुराल, मच गया बवाल

Mon, 26 May 2014 08:13 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 May 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
fracas between two family

हरिद्वार में एक व्यक्ति को अपनी नाराज पत्नी को मनाने के लिए ससुराल आना मंहगा पड़ गया। पत्नी तो नहीं मिली लेकिन मायके और ससुराल पक्ष के बीच मारपीट हो गई। घटना डाट मोहल्ले की है।

विज्ञापन


घटना उस समय हुई जब युवक पक्ष पत्नी से हुए विवाद के मामले में बातचीत करने पहुंचे थे।

मारपीट की घटना में दो लोग चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।

पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद

fracas between two family

ज्वालापुर पुलिस के मुताबिक डाट मौहल्ला निवासी एक युवती का विवाह करीब डेढ़ साल पूर्व लक्सर क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। दोनों के एक छोटी बच्ची भी है।

पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। विवाद के चलते ही युवती अपने मायके में रह रही है।

सोमवार को युवक पक्ष के लोग बातचीत करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन यहां पर किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग चोटिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

fracas between two family

घटना को लेकर मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसी तरह से मामला शांत कराया। बाद में दोनों पक्ष ज्वालापुर कोतवाली पहुंच गए।

पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में जमकर बहस होती रही। युवती पक्ष ने आरोप लगाया कि युवक पक्ष मारपीट के दौरान अपने साथ बच्चा भी ले गए।

अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। एसएसआई अनुज कुमार ने बताया कि तहरीर आने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed