{"_id":"9443e2c2e530280ebbdeca357b18e416","slug":"four-men-arrested-and-send-to-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से लौट रहे थे घर, पहुंच गए जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से लौट रहे थे घर, पहुंच गए जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, देवप्रयाग
Updated Thu, 11 Dec 2014 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से लौट कर चंडीगढ़ जा रहे युवकों ने मामूली बात पर एक व्यक्ति और उसके खच्चर को डंडों व पत्थरों से मार कर घायल कर दिया। युवकों ने बीच बचाव कर रहे लोगों पर भी हमला किया।
विज्ञापन
पुलिस ने चारों युवकों को मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर टिहरी जेल भेज दिया है।
जा रहे थे चंडीगढ़
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को कीर्तिनगर विकास खंड के कांडाकोट पट्टी कफना गांव निवासी रविंद्र सिंह, बलवीर सिंह, बल्लू सिंह रतूड़ी व नितिन सिंह टाटा सूमो से सपरिवार चंडीगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन
बछेलीखाल के पास वाहन का पेट्रोल समाप्त हो गया जिस पर वाहन में सवार एक महिला धूप सेंकने सड़क किनारे बैठ गई। वहीं बगल में खच्चर मालिक गिरीश सिंह अपने खच्चरों में सामान लाद रहा था। अचानक गाड़ी आने से खच्चर बिदक गया। इससे महिला सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
पुलिस ने भेजा जेल
इस पर चारों युवकों ने खच्चर व उसके मालिक को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान बीच बचाव के लिए आए सुरमान सिंह व गंभीर सिंह पर भी इन्होंने पत्थरों से हमला किया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष हेमंत खंडूड़ी ने बताया कि मारपीट में घायल गिरीश सिंह को 108 की मदद से ऋषिकेश भेज दिया गया है।