फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   five youth molest woman she jump from vikram

विक्रम में बैठे युवकों ने की महिला से छेड़छाड़, चालक ने नहीं रोका वाहन, इज्जत बचाने को महिला कूदी

Wed, 22 Aug 2018 11:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 22 Aug 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
five youth molest woman she jump from vikram

विक्रम में छेड़छाड़ से बचने के लिए महिला ने छलांग लगा दी। हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हो गई।

विज्ञापन


आरोप है कि महिला के शोर मचाने पर भी चालक ने विक्रम नहीं रोका। कुछ देर बाद उसने सवारियां उतारने के लिए विक्रम रोका तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। चालक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। घटना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात करीब आठ बजे सहारनपुर रोड पर हुई।

जानकारी के मुताबिक एक महिला शिवाजी धर्मशाला के पास से विक्रम में बैठी थी। विक्रम में पहले से ही पांच युवक बैठे हुए थे। अभी विक्रम कुछ दूर ही चला था कि युवकों ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका महिला ने विरोध किया और चालक से विक्रम रोकने को कहा। लेकिन, चालक ने विक्रम की गति को भी धीमा नहीं किया।
विज्ञापन

 

लालपुल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

five youth molest woman she jump from vikram
सीसीटीवी - फोटो : demo

छेड़छाड़ से घबराई महिला ने माता वाला बाग के सामने विक्रम से छलांग लगा दी। महिला के गिरने के बाद भी चालक ने विक्रम नहीं रोका। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी तो विक्रम चालक लाल पुल पर पकड़ा गया, लेकिन जब तक वह सवारियों को उतार चुका था। कोतवाल बीबीडी जुयाल ने बताया कि चालक का नाम सुक्रांत कुमार है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

इधर, हादसे में घायल महिला को श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जुयाल ने बताया कि महिला को कई गंभीर चोटें आईं हैं, लेकिन फिलहाल चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। छेड़छाड़ के आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लालपुल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली हैं। इनमें कुछ संदिग्ध लोगों को देखा गया है जो इस विक्रम से उतरते प्रतीत हो रहे हैं।

महिलाओं की सुरक्षा के दावों पर सवालिया निशान 
मंगलवार रात घटी यह घटना राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को पुलिस के दावों पर सवालिया निशान लगा रही है। समय-समय पर पुलिस विक्रमों और सिटी बसों में महिलाओं की सुरक्षा को चेकिंग आदि का दावा करती रहती है। बावजूद इसके बेखौफ मनचलों ने इस घटना को अंजाम दिया। यही नहीं शहर में रोज सड़कों पर विक्रम दौड़ाने वाले इस चालक के मन में पुलिस का खौफ नहीं रहा। यही कारण था कि उसने महिला के कूदने के बावजूद विक्रम को नहीं रोका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed