फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   five arrested with energy boosting fungus kirajari.

'हिमालयन वियाग्रा' के साथ पांच गिरफ्तार, लाखों का माल दबोचा

Thu, 21 Jul 2016 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 21 Jul 2016 08:55 AM IST
विज्ञापन
five arrested with energy boosting fungus kirajari.
himalayan viagra kirajari

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने चमोली के पर्वतीय क्षेत्रों से अवैध रूप से लाई जा रही यौनशक्तिवर्धक औषधि कीड़ा जड़ी (यारसा गंबू) के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब सात सौ ग्राम कीड़ा जड़ी बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि रानीपोखरी की ओर से आ रही एक कार में तस्करी कर कीड़ा जड़ी लाई जा रही है। पुलिस ने तस्करों की धरपकड़ के लिए तहसील चौक पर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। बताया गया कि जैसे नटराज चौक से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर कार को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


कोतवाल विजय चंद्र सिंह गोसाईं ने बताया कि मौके से पांच तस्करों को पकड़ा गया है। इनकी पहचान संजय राणा निवासी डीएल रोड, डालनवाला, देहरादून, मनीष सनवाल निवासी ग्राम डूमक, जोशीमठ, विवेक परमार निवासी ओल्ड सर्वे रोड, डालनवाला, देहरादून, राजेश थापा निवासी इंद्रा कालोनी, नैशविला रोड, देहरादून, अरविंद नेगी निवासी ग्राम उरगम, जोशीमठ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ी गई कीड़ाजड़ी की कीमत लाखों में

five arrested with energy boosting fungus kirajari.
himalayan viagra kirajari

पुलिस ने बताया कि बरामद कीड़ा जड़ी की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में बताई जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशीष गुसाईं, कांस्टेबल लोकेश गिरी, देवेंद्र चौधरी, सचिन सैनी, नवनीत नेगी, मनोज, बृजेश, सतेंद्र कुमार शामिल थे।

दिल्ली देनी थी सप्लाई
सीओ चक्रधर अंथवाल ने बताया कि कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने कीड़ा जड़ी की तस्करी का जुर्म कबूला। बताया कि कीड़ा जड़ी की सप्लाई दिल्ली पंसारी बाजार में करनी थी। इसके एवज में उन्हें अच्छी खासी रकम मिलती। सीओ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गिरोह से तार जुड़े होने की आशंका में तस्करों के पुराने रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed