फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   firing in village of laksar area.

रुड़की: बच्चों के विवाद में गोलियों से गूंजा गांव, एक की मौत, 8 से अधिक घायल

Tue, 01 Nov 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की/ लक्सर
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की/ लक्सर Updated Tue, 01 Nov 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
firing in village of laksar area.
संघीपुर गांव में दो पक्षों में संघर्ष - फोटो : AmarUjala

खेल-खेल में सोमवार की शाम बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद मंगलवार की सुबह लक्सर का गढ़ी संघीपुर गांव गोलियां की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। एक पक्ष की ओर से लगातार फायरिंग के बाद दूसरे पक्ष की ओर से भी फायरिंग की गई।

विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच चली फायरिंग में गांव के एक युवक की मौत हो गई, जबकि आठ से अधिक लोग जख्मी हो गए। इसमें कई की हालत गंभीर है, जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है।

विज्ञापन

पचास राउंड से अधिक गोलियां चलीं

firing in village of laksar area.
संघीपुर गांव में दो पक्षों में संघर्ष - फोटो : AmarUjala

लक्सर क्षेत्र के गढ़ी संघीपुर निवासी मुस्तकीम और मुर्तजा के बच्चों के बीच खेल-खेल में विवाद हो गया। सोमवार की शाम हुए विवाद के बाद लोगों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया था, लेकिन मंगलवार की सुबह मुर्तजा पक्ष के कुछ लोग मुस्तकीम के घर पर हथियारों से लैस होकर आ धमके।

इसके बाद उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। दूसरे पक्ष की ओर से भी फायरिंग की गई। देखते ही देखते पूरा गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दोनों तरफ से 50 राउंड से भी अधिक गोलियां चलाई गईं।

एक युवक की मौत, आठ से अधिक हुए घायल

firing in village of laksar area.
संघर्ष के बाद अस्पताल पहुंचे घायलों और मृतकों के परिजन - फोटो : sanghipur village

इसी बीच गांव के ही अखलाक-27 पुत्र रफाकत को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा नाजिम-22 पुत्र विसारत, विसारत-44 पुत्र नूर मोहम्मद, जावेद-23 पुत्र आकिल, मुस्तकीम पुत्र महमूद, सनव्वर पुत्र मुस्तफा, सरफराज पुत्र सुलेमान, तस्लीम पुत्र उमरा सहित कई अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया।

गोली लगने से जख्मी हुए नाजिम, विसारत और जावेद को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की लाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

एसपी देहात समेत कई थानों की पुलिस पहुंची

firing in village of laksar area.
फायरिंग के बाद पुलिस ने घरों में तलाशी ली। - फोटो : AmarUjala

गांव में गोलीबारी की सूचना पर लक्सर कोतवाली के अलावा एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल, सीओ रुड़की स्वप्र किशोर सिंह, सीओ मंगलौर, सीओ लक्सर सहित आसपास के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। हालात पर काबू पाने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed