फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   firing in kashipur.

ट्यूशन से लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़ के बाद फायरिंग

Wed, 15 Oct 2014 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर (हल्द्वानी)
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर (हल्द्वानी) Updated Wed, 15 Oct 2014 02:46 PM IST
विज्ञापन
firing in kashipur.

उत्तराखंड के काशीपुर में ट्यूशन पढ़ कर आ रही दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों ओर से हवाई फायरिंग हुई। पुलिस फोर्स ने पहुंचते ही बलवाइयों को खदेड़ दिया। पुलिस की तत्परता तथा दोनों पक्षों के संभ्रात लोगों के प्रयास से मामला फिलहाल तनावपूर्ण शांत है।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम करीब 7:30 बजे मोहल्ला महेशपुरा की दो छात्राएं लक्ष्मीपुर से स्कूटी से ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रही थी।
तभी बांसफोड़ान चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित मोहल्ला थाना साबिक में सड़क किनारे मंदिर के पास बाइक सवार विशेष समुदाय के छह-सात युवकों ने लड़कियों को रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी मंदिर के पास खड़े कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में सौरभ (22) पुत्र विनय चौधरी, मुकेश (40) पुत्र स्व. रोशन लाल चोटिल हो गए। यह देखते ही दोनों समुदाय के लोग एकत्र हो गए।

हवाई फायरिंग से मची भगदड़

firing in kashipur.

दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी दौरान अराजक तत्वों ने हवाई फायरिंग शुरु कर दी, जिससे भगदड़ मच गई।

इधर, खबर मिलते ही कोतवाल बहादुर सिंह चौहान, एसएसआई धीरेंद्र कुमार, एसआई मदन सिंह बिष्ट मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बलवाइयों को खदेड़ दिया। इधर सीओ प्रकाश आर्य भी बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

तब दोनों समुदाय के लोग अपने-अपने क्षेत्र में बड़ी संख्या में एकत्र हो गए, जिससे दोनों ओर तनाव बढ़ गया। घटनास्थल पर दोनों पक्ष की ओर से किए गए पथराव से केला मंडी के सामने सड़क ईंटों-पत्थरों से पटी हुई थी। थोड़ी देर में मौके पर पीएसी भी पहुंच गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने लगे।

एक पक्ष के महेंद्र बेदी, अजय बन्नू, राजन सुपरवाइजर, सुमित सौदा और दूसरे पक्ष के लोगों के मुशर्रफ हुसैन, अख्तर अली माहीगीर, जाहिद चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, जफर मुन्ना ने लोगों को समझाकर शांत किया। फिलहाल तनावपूर्ण शांति बरकरार है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी चल रही थी।

सांप्रदायिक माहौल खराब करने वाले चाहे किसी भी समुदाय के होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आज जो कुछ भी हुआ उसमें पुलिस ने तत्परता से काम किया इसकी के चलते शांति बहाल हो सकी। त्योहार के  मद्देनजर पर्याप्त फोर्स बुधवार तड़के काशीपुर भेज दी जाएगी।
- निलेश आनंद भरणे, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed