फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   firing at mahant indresh hospital

पार्किंग के लिए जान लेने पर उतारु हुआ व्यापारी

Fri, 27 Dec 2013 10:32 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 Dec 2013 10:32 AM IST
विज्ञापन
firing at mahant indresh hospital

पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक व्यापारी ने देहरादून स्थित महंत इंद्रेश अस्पताल के गेट पर तैनात गार्ड को गोली मार दी।

विज्ञापन


इससे गार्ड घायल हो गया। व्यापारी ने पांच राउंड गोली चलाई, जिसमें एक गोली गार्ड के पांव में लगी। इसके बाद बाकी गार्डों ने हमलावर की धुनाई कर दी। सूचना पर सीओ सदर, इंस्पेक्टर पटेलनगर, एसओ क्लेमेंटटाउन मय फोर्स मौके पर पहुंचे।

जख्मी गार्ड अस्पताल में भर्ती
जख्मी गार्ड और हमलावर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दवा सप्लायर रणधीर भारद्वाज पुत्र यशपाल का घर महंत इंद्रेश अस्पताल के मुख्य गेट से कुछ आगे है। अस्पताल आने वाली एंबुलेंस व कार अक्सर उनकी गली में ही पार्क की जाती है।
विज्ञापन


इसको लेकर विवाद भी होता रहा है। गुरुवार रात नौ बजे रणधीर कार से अपने घर जा रहे थे। आरोप है कि वे शराब के नशे में धुत्त थे। घर के पास अस्पताल के वाहन खड़े देख उनका पारा चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे गार्ड रोहित लाल पुत्र मस्तान लाल निवासी अगस्तमुनि के पास पहुंचे और गली में खड़े अस्पताल के वाहनों को हटाने के लिए कहा।  इस पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कुछ अन्य गार्ड भी वहां पर पहुंच गए।

प्वाइंट 2-2 की रिवॉल्वर
आरोप है कि इसी दौरान रणधीर ने अपनी प्वाइंट 2-2 की रिवॉल्वर से दो गोली हवा में और तीन गोली जमीन पर फायर कर दी। एक गोली जमीन से टकरा कर रोहित लाल के जांघ में धस गई।

वहीं अन्य गार्डों ने रणधीर की धुनाई कर दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पीएसी की एक प्लाटून भी वहां तैनात कर दी। सीओ सदर स्वतंत्र कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है। अभी घायल के बयान लिए जा रहे हैं।


रिवॉल्वर गायब
जिस रिवॉल्वर से गोली चली है, उसका पता न पुलिस को चला न गोली चलाने वाले को। पुलिस के अनुसार जब गार्ड रणधीर को पीट रहे थे उसी दौरान किसी गार्ड ने रिवॉल्वर अपने कब्जे में लेकर छिपा दी।

देर रात तक पुलिस गार्ड से रिवॉल्वर के बारे में पूछती रही। लेकिन कोई भी मुंह खोलने को तैयार नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed