फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›    Fire on Property Dealer and his Brother in haridwar

पुरानी रंजिश में प्रॉपर्टी डीलर और उसके भाई पर झोंके फायर, हमलावर फरार

Mon, 10 Apr 2017 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 10 Apr 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
 Fire on Property Dealer and his Brother in haridwar

मध्य हरिद्वार कालोनी में रविवार देर रात प्रॉपर्टी डीलर और उसके भाई पर रंजिश के चलते कई राउंड फायर किए गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी हमलावर भाग निकले । प्रॉपर्टी डीलर ने चार हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


ज्वालापुर क्षेत्र की इंद्रा बस्ती के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर गुलशन पुत्र रवि ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसे देर रात एक पुराने परिचित कपिल सेठी निवासी हरियाणा ने मोबाइल फोन पर संपर्क कर होटल ली ग्रांड के पास आने को कहा। वह अपने भाई सन्नी के साथ पहुंच गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि कपिल सेठी ने अपने साथी राहुल अरोड़ा  निवासी गोल गुरुद्वारा कालोनी ज्वालापुर, नवीन साड़ी इंपोरियम का स्वामी लवी पाहवा निवासी शास्त्री नगर एवं हुड्डा नाम के युवक ने उन पर हमला बोल दिया। विरोध करने पर कई राउंड फायरिंग भी की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग से अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक हमलावर फरार होने में कामयाब रहे। प्रॉपर्टी डीलर के पक्ष में कई कांग्रेसी नेता भी एकत्र होकर कोतवाली ज्वालापुर पहुंचे।


एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि दोनों पक्ष में कोई पुराना विवाद चला आ रहा है। तीन माह पूर्व भी इसी तरह विवाद हुआ था। प्रॉपर्टी डीलर की तहरीर पर सभी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed