जानिए, कैसे इन मामलों ने उड़ा दी पुलिस की नींद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगनहर के गांव सालियर में मुर्गे को को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव के मुनेश के कुत्ते ने विमलेश के मुर्गे को दबोच लिया। मुर्गे की आवाज सुनकर पहुंची विमलेश ने कुत्ते को डंडा मार दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। जमकर मारपीट हो गई।
जैसे तैसे ग्रामीणों ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। कोतवाली पहुंचे दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसआई प्रदीप तोमर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
महिला ने कर दी महिला धुनाई
मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में उलझ गए। मारपीट में कई लोगों को चोटें आई है। मामला गंगनहर के गांव सालियर का है।
ग्रामीण चमनलाल का आरोप है कि उसकी पड़ोसन महिला ने अपनी पुत्री के साथ मिलकर उसकी पत्नी एवं पुत्री को बुरी तरह पीटा।
इधर, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। एसआई प्रदीप तोमर ने बताया कि आरोपों की जांच कर रहे हैं।
जब कोतवाली में ही मच गया बवाल
पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष एकदूसरे पर आरोप लगाते हुए सिविल लाइन कोतवाली पहुंच गए। पुलिस के समक्ष भी दोनों पक्ष एक दूसरे से उलझते रहे।
पुलिस ने जैसे तैसे दोनों पक्ष को समझा बुझाकर शांत कराया। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष को शांति बनाए रखने की हिदायत दी गई है।
खेत स्वामी पर लगाए आरोप
सिविल लाइन क्षेत्र के गांव टोडा कल्याणपुर के रहने वाले ग्रामीण राजवीर ने पुलिस से शिकायत की कि उसने खेत ठेके पर लिया था पर समय खत्म होने से पूर्व उसे खेत छोड़ने की धमकी दी जा रही है।
आरोप है कि खेत स्वामी उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दे रहा है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है।