जिंदगी भर का दर्द दे गया कुछ पल का हंसी-मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के जसपुर में शराब के नशे में हंसी-मजाक मारपीट में बदल गई। इस दौरान एक पक्ष ने अधेड़ की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि उसके चारों पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम निजामगढ़ मनोरथपुर निवासी छोटी देवी पत्नी चंदन सिंह ने कहा कि शुक्रवार शाम छह बजे उसका पुत्र चेतराम और गांव का ही निवासी हुकुम सिंह घर पर शराब पीकर हंसी-मजाक कर रहे थ।
इस दौरान एक-दूसरे की पत्नी पर टिप्पणी करने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। हुकुम ने चेतराम को थप्पड़ मार दिया। उस समय मोहल्ले वालों ने दोनों को समझा कर घर भेज दिया।
जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए आरोपी
एक घंटे बाद लगभग सात बजे हुकुम अपने साथ राम प्रसाद, भूरा, नन्हे पुत्रगण रामप्रसाद, पुनीत, भोला पुत्रगण दुर्गा सिंह निवासीगण ग्राम निजामगढ़ को लेकर घर में घुस आया। उनके हाथ में लाठी-डंडे और पाटल थे।
उन्होंने हमला कर उसके पति चंदन (55), पुत्र रामकुंवर (26), ठाकुर (24), चेतराम (22), जसवीर (20) को गंभीर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण आ गए जिन्होंने उन्हें बचाया।
आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पति चंदन की रात दस बजे उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि पुत्रों का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एएसपी देवेंद्र पिंचा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।