फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father raped girl in roorkee

रुड़की में वहशी बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार! 

Wed, 22 Feb 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 22 Feb 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
father raped girl in roorkee
rape

एक व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय दत्तक पुत्री को हवस का शिकार बना लिया। सहमी किशोरी ने अपनी विधवा मां को आपबीती सुनाई। मां की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। आरोपी पत्नी समेत गांव से फरार है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी विधवा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मोहल्ले में एक दंपति रहता है। उनके पास कोई औलाद नहीं थी।

दस वर्ष पहले दंपति ने उसकी पांच साल की बेटी को गोद लिया था।

पिछले कुछ दिनों से बेटी गुमसुम थी

father raped girl in roorkee
rape

समीप घर होने की वजह से वह प्रतिदिन अपनी बेटी से मिलती रहती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बेटी गुमसुम थी। संदेह पर उसने बेटी को घर बुलाया और गुमसुम रहने का कारण पूछा।

पहले तो वह टालती रही, लेकिन बाद में उसने बताया कि जिस व्यक्ति ने उसे गोद लिया है वह उसके साथ गलत काम करता है। साथ ही धमकी भी दी है कि यदि वह यह बात किसी को बताएगी तो वह उसे और उसके परिवार को मार डालेगा।

बताया जा रहा है आरोपी व्यक्ति को जैसे ही बेटी के पुलिस के पास जाने की भनक लगी वह पत्नी के साथ फरार हो गया। तहरीर पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed