फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father rape with nine year old daughter in rudrpur

चिल्लाती रही नौ साल की बेटी, पिता करता रहा रेप, मां को पता लगा तो उठाया ये कदम

Sun, 17 Dec 2017 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sun, 17 Dec 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
father rape with nine year old daughter in rudrpur

शहर के नामी होटल के प्रबंधक ने मानवता को शर्मसार करते हुए अपनी ही नाबालिग बेटी से दुराचार किया। बेटी चिल्लाती रही लेकिन पिता को तरस नहीं आया।

विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया, इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मूल रूप से बंगाल का रहने वाला एक व्यक्ति रुद्रपुर की एक कॉलोनी में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। वह शहर के एक नामी होटल में प्रबंधक है। शुक्रवार की आधी रात में प्रबंधक की पत्नी अपनी नौ वर्षीय बेटी को लेकर कोतवाली पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अपने पति पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पूर्व उसकी बेटी ने पेट दर्द की शिकायत की थी। इस पर वह बेटी को उपचार के लिए डॉक्टर के पास गई थी।

जहां बेटी के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई थी। जब उसने बेटी से मालूमात की तो उसने बताया कि पिता ने ही उसके साथ करीब एक माह पहले दुष्कर्म किया था। यह बात किसी को बताने से भी मना किया था।

पत्नी ने पति पर लगाए कई संगीन आरोप

father rape with nine year old daughter in rudrpur

पुलिस ने जिला अस्पताल में नाबालिग का मेडिकल कराया था, इसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले पिता को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में दुराचार का मुकदमा दर्ज कर दिया।

जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य मेघना रस्तोगी ने दुष्कर्म पीड़िता की काउंसलिंग की। मामले की विवेचना कोतवाली की दरोगा गोल्डी घुघत्याल को सौंपी गई है। कोतवाल तुषार बोरा ने बताया कि नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।

पति पर लगाए कई संगीन आरोप
नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता के खिलाफ उसकी पत्नी ने और भी कई संगीन आरोप लगाये हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने बताया कि उसका पति अय्याश प्रवृत्ति का है। उसके कई महिलाओं से संबंध थे।
 
पत्नी से नहीं थे अच्छे संबंध
दोनों के बीच आये दिन होने वाले विवाद के चलते कुछ माह पहले पत्नी पति को छोड़कर बंगाल चली गई थी। दोनों के बीच तलाक का मामला भी चला था, लेकिन बाद में सहमति से मामला खत्म हो गया था। कुछ समय पूर्व ही पत्नी दो बच्चों के साथ वापस पति के पास आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed