फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father rape his daughter

होटल में नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

Mon, 28 Apr 2014 03:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
ब्यूरो / अमर उजाला, घनसाली (टिहरी) Updated Mon, 28 Apr 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
father rape his daughter

पिता के करतूतों से परेशान बेटी डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बता पाई। रविवार को पिता फिर से उससे छेड़छाड़ करने लगा, तो वह अपनी चाचा-चाची के पास चली गई और उन्हें आपबीती सुनाई।

विज्ञापन


इसी बीच आरोपी घर से फरार हो गया। पीड़िता के चाचा की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोपी पिता मजदूरी करता है।

पढ़ें, राजनीति के ये सियासी सितारे देवभूमि पर चमकने को तैयार
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मौहम्मद अकरम ने बताया कि नाबालिग के साथ बलात्कार करने पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़िता का सोमवार को जिला चिकित्सालय में मेडिकल कराया जाएगा।

पिछले एक साल से मायके में रह रही है मां

father rape his daughter

उत्तराखंड के घनसाली में एक पिता के अपनी ही नाबालिग बेटी से दुराचार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पढ़ें, सीएम की दरियादिली, घायल को दिया हेलीकॉप्टर

पिता के उत्पीड़न से परेशान उसकी मां पिछले एक साल से मायके में रह रही है। पीड़िता नाबालिग ने जब परिजनों को यह बात बताई, तो उनके होश उड़ गए।

लड़की के चाचा ने रविवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी पिता घर से फरार हो गया है।

दीपावली के दिन भी बेटी से किया दुराचार

father rape his daughter

चार बच्चों में यह सबसे बड़ी बेटी है, जिसकी उम्र 15 साल बताई जा रही है। उत्पीड़न से परेशान पत्नी पहले से मायके में रह रही है।

पढ़ें, कांग्रेस की इस सुरक्षित सीट पर घात लगाए बैठे हैं मोदी

पति-पत्नी के झगड़े का मामला न्यायालय में चल रहा है। बीते 16 अप्रैल को आरोपी पिता बेटी को न्यायालय में गवाही देने के लिए नई टिहरी लाया था।

रात को वे नई टिहरी में एक होटल में रुके उस दिन पिता ने बेटी को फिर हवस का शिकार बनाया। इससे पहले उसने दीपावली के दिन भी बेटी से दुराचार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed