घर में पके मांस के लिए पिता ने बेटे को दी दर्दनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ में घर में मांस खाने को लेकर पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद में पिता ने पुत्र को मौत के घाट उतार दिया।
इससे पहले पुत्र ने भी पिता पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की थी। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 में मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार तहसील मुख्यालय से 30 किमी दूर खिरमांडे के नाकोट निवासी नैन राम (52) बुधवार शाम खिरमांडे से मांस खरीदकर कर लाया था। घर में मांस पकने के बाद नैन राम का पुत्र संतोष कुमार (23) अकेले ही मांस खाने की जिद पर अड़ गया।
संतोष की गर्दन और सीने पर किए कई वार
पिता-पुत्र दोनों ने शराब पी हुई थी। पुत्र अधिक नशे में था। विवाद बढ़ा तो संतोष ने पिता के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की।
इससे गुस्साए पिता ने सब्जी काटने वाले चाकू से संतोष की गर्दन और सीने पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात में ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष नारायण सिंह के नेतृत्व में गांव पहुंची पुलिस टीम ने रात करीब साढ़े बारह बजे हत्यारोपी नैन राम को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि संतोष अविवाहित था और कोई काम धंधा नहीं करता था। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। हत्यारोपी की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है।
घटना के समय मृतक संतोष के साथ ही कक्षा सात में पढ़ने वाला सबसे छोटा पुत्र घर में था। हत्यारोपी का बड़ा पुत्र अपने परिवार के साथ अलग रहता है जबकि तीसरे नंबर का पुत्र कहीं बाहर नौकरी करता है।
Published By : Nirmala Suyal