फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father in law attack on daughter in law

बहू ने आंगन से हटाई ईट, गुस्साए ससुर ने पहले लात-घूंसों से पीटा, फिर सिर पर मारी कुदाल

Mon, 18 Sep 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 18 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
father in law attack on daughter in law
demo pic

लक्सर के दाबकी गांव में एक ससुर ने बहू पर कुदाल से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बहू का का कसूर इतना ही था कि उसने घर के आंगन में पड़े ईटों को हटाकर सफाई कर दी थी । घायल बहू को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए लक्सर अस्पताल भेजा है। 

विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र के दाबकी गांव निवासी सुमित व उसके पिता काला राम और बड़े भाई मामचंद के बीच कुछ दिनों से पुश्तैनी भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद के चलते सुमित अलग रहता है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों काला राम व मामचंद ने पुरार्नी ईंट घर के सुमित वाले हिस्से में डाल दी। 
विज्ञापन


सोमवार को सुमित की पत्नी प्रीति ने वे तमाम ईंटें वहां से हटाकर एक तरफ कर दी तथा आंगन की सफाई भी कर दी। इस पर काला राम व मामचंद आग बबूला हो गए। आरोप है पहले तो मामचंद ने प्रीति को लात घूंसों से पीटा। फिर कालाराम ने लोहे के कुदाल से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले से प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों लोगों ने पत्नी के बचाव में आए पति सुमित की भी पिटाई कर दी।  पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल पति पत्नी को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है । मारपीट के बाद आरोपी ससुर घर से फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed