अपनी ही बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकराता के राजस्व क्षेत्र त्यूनी में पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को बेहोश कर दुष्कर्म का प्रयास किया।
सुबह होश में आने पर सौतेले पिता की पोल खुली तो उसने जहर खा लिया। उसे उपचार के लिए दून सेंटर रेफर किया गया है। बेटी ने पिता के खिलाफ तहरीर दी है।
बेटी ने पिता पर एक साल से शारीरिक शोषण करने पर आरोप भी लगाया है। घटना से हर कोई सकते में है।
नशीली चीज सुंघाकर दुष्कर्म का प्रयास
राजस्व पुलिस को दी तहरीर में किशोरी ने कहा वह शनिवार रात को घर में सोई हुई थी। देर रात उसका सौतेला पिता उसके कमरे में आ धमका।
उसने उसे नशीली चीज सुंघाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर वह भाग खड़ा हो गया। कुछ देर बाद किशोरी बेहोश होकर गिर गई।
आसपास के लोग उसे पीएचसी त्यूनी ले आए। सुबह होश आने पर उसने आपबीती सुनाई।
पिता के खिलाफ राजस्व पुलिस में तहरीर
यह सुनकर सभी दंग रह गए। युवती ने पिता के खिलाफ राजस्व पुलिस को तहरीर दी है।
इसकी भनक लगने पर सौतेले पिता ने खुद को कमरे में बंद कर जहर खा लिया। राजस्व पुलिस ने लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर उसे अस्पताल पहुंचाया।'
तहसीलदार केडी जोशी ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।