फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father and brother sexually assaulted girl in mother absence

वहशीपन की सारी हदें पार, बाप और भाइयों ने युवती से किया दुष्कर्म, सच ऐसा कि सकते में आई पुलिस

Mon, 26 Nov 2018 08:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 Nov 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
father and brother sexually assaulted girl in mother absence

एक युवती अपने साथ हुई दरिंदगी शिकायत लेकर थाने पहुंची। उसकी आपबीती सुन कर पुलिस वाले भी चौंक गए। उसे हवस का शिकार बनाने वाले कोई और नहीं बल्कि उसके अपने ही हैं।

विज्ञापन


युवती से उसके सौतेले पिता, सौतेले भाई और यहां तक कि उसके मां जाए (सगे भाई) ने भी दुष्कर्म किया। पिछले कई सालों से वह उनकी दरिंदगी का शिकार होती आ रही थी, लेकिन जब सब्र का बांध टूटा तो उसने पुलिस से शिकायत की। तुरंत सक्रिय हुई पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार रात करीब दस बजे 24 साल की एक युवती थाने पहुंची। उस समय थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ गश्त पर थे।

10 साल की हुई तो सौतेला बाप उस पर गलत नजर रखने लगा

युवती को इतनी रात में थाने में देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने थाने में तैनात महिला एसआई को वहां बुला लिया। हांफती हुई इस युवती ने जब पुलिस को आपबीती बतानी शुरू की तो सभी चौंक गए।

युवती ने बताया कि जब वह तीन साल की थी तो उसके पिता की मौत हो गई। उस वक्त उसका भाई सात साल का था। कुछ साल बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली। जिससे उन्हें एक बेटा हुआ।

जब वह करीब 10 साल की हुई तो उसका सौतेला बाप उस पर गलत नजर रखने लगा। उसके कुछ साल बाद उसने दुष्कर्म भी किया।

सौतेले पिता व भाई की नजरों से बचकर थाने आ गई

पिछले कुछ सालों से उसका सौतेला भाई भी दुष्कर्म करता आ रहा था। यह बात जब उसने अपने सगे भाई को बताई तो उसने भी मजबूरी का फायदा उठाया और उसने भी हवस का शिकार बनाया।

वह काफी समय से इन लोगों के चंगुल से बच निकलने का मौका देख रही थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां हर रोज शाम को प्राइवेट कंपनी में ड्यूटी पर चली जाती है।

इसी बीच ये लोग उसके साथ दुष्कर्म करते हैं। शुक्रवार रात जब उसकी मां ड्यूटी गई और उसका भाई कॉल सेंटर में नौकरी पर चला गया तो वह सौतेले पिता व भाई की नजरों से बचकर थाने आ गई। 

विज्ञापन

युवती का सौतेला बाप पकड़ा गया

थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और उसके घर पर छापा मारा। वहां युवती का सौतेला बाप पकड़ा गया।

कुछ देर बाद उसके सौतेले भाई को भी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद तड़के शहर के एक कॉल सेंटर में छापा मारा, जहां से उसके सगे भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed