फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   farmer bloody dead body found on railway track in roorkee

आखिरी सांस तक सिर पर धारदार हथियार से वार करता रहा कातिल, शव को बुरी हालत में रेलवे ट्रैक पर फेंका

Fri, 29 Dec 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चुड़ियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, चुड़ियाला Updated Fri, 29 Dec 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
farmer bloody dead body found on railway track in roorkee

चुड़ियाला क्षेत्र के तेज्जुपुर गांव बृहस्पतिवार रात को गेहूं की फसल में पानी लगाने गए किसान की हत्या कर शव रेलवे लाइन में फेंका दिया। सिर पर तेज धारदार हथियार से किए गए वार के निशान मिले हैं।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली।  जीआरपी पुलिस ने हत्या का मामला भगवानपुर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तेज्जुपुर गांव के किसान संजय पुत्र रामपाल (32 वर्ष) बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े सात बजे  गेहूं की फसल में पानी लगाने गया था। कुछ देर में बिजली गुल होने पर वह घर लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना खाने के बाद संजय ने परिजनों को बताया कि वह ट्यूबवेल को बंद करने के लिए खेत जा रहा है। काफी देर तक जब संजय घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी बंद मिला तो परिजन भी उसे ढूंढने के लिए खेत की ओर चले गए।

ट्रेन चालक ने दी पुलिस को सूचना

farmer bloody dead body found on railway track in roorkee
police

उधर, सहारनपुर की ओर से आ रही ट्रेन के चालक की नजर रेलवे लाइन के बीच पड़े शव पर गई तो इसकी सूचना रेलवे विभाग को दी। सूचना पर रुड़की रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस कर्मियों ने भी मौके पर पहुंच गई। शुक्रवार सुबह एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक के चचेरे भाई धर्मेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना था कि संजय की किसी से रंजिश भी नहीं थी और उसका व्यवहार भी सभी के साथ अच्छा था। एसपी देहात का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले की खुलासा कर दिया जाएगा।

आखिर अब कोन करेगा परिवार का पालन पोषण

farmer bloody dead body found on railway track in roorkee

आखिर अब कोन करेगा परिवार का पालन पोषण
 संजय के पिता का देहांत भी लगभग दस वर्ष पहले ही हो गया था। इसलिए उसने पढ़ाई छोड़कर खेती कर परिवार का पालन पोषण करना शुरू किया था। संजय के दो बच्चे हैं। उन्होंने चार बहनों में से दो की शादी तो कर दी थी और दो छोटी बहनों में से एक की शादी करने की तैयारी कर रहा था।  आखिर अब दो छोटी बहनों व बच्चों का पालन पोषण कैसे हो पाएगा। किसान की हत्या से परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

संजय के पास से नहीं मिला मोबाइल
 मृतक किसान के पास से उसका मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि हत्यारों ने सुराग मिटाने की नीयत से मोबाइल को गायब कर दिया होगा। पुलिस मोबाइल की तलाश में जुट गई है। पुलिस अब फोन नंबर के आधार पर हत्या का राज जानने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed