होटल में पांच दिन तक ठाठ से रहा पूरा परिवार, इसके बाद जो किया उस पर भरोसा नहीं कर पाओगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पूरा परिवार होटल में आकर पूरे ठाठ-बाट से पांच दिन तर रहा। कर्मचारियों को भी अच्छी-अच्छी बातों में फसा लिया। इसके बाद जो किया उस पर भरोसा नहीं कर पाओगे।
त्यागी रोड स्थित अभिनंदन होटल में पांच दिन ठहरने के बाद एक परिवार बिना बिल दिए फुर्र हो गया। मैनेजर ने दंपति के खिलाफ अमानत में खयानत की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर के त्यागी रोड स्थित अभिनंदन होटल के मैनेजर जयवीर सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बिजनौर निवासी अजय कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पांच अगस्त को होटल में आए थे।
पांच दिन रहने के बाद नौ अगस्त को यह परिवार चुपचाप यहां से खिसक गया। इनके द्वारा होटल में किसी तरह का भुगतान नहीं किया गया है। पुलिस ने दंपति के खिलाफ अमानत में खयानत की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।