फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   false allegation of molestation

यौन शोषण की झूठी कहानियां चौंका देंगी आपको!

Thu, 07 Aug 2014 05:35 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 07 Aug 2014 05:35 PM IST
विज्ञापन
false allegation of molestation

शादी के एक सप्ताह बाद ही एक व्यक्ति पर अपहरण कर बंधक बनाने और डरा-धमकाकर दुराचार करने का आरोप लगाने वाली महिला अब अपने बयानों से पलट गई है। उसने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण नहीं किया गया था।

विज्ञापन


कहा कि आरोपी उसका प्रेमी रहा है वह खुद उसके साथ गई थी। महिला के बयानों से पलटने के बाद पुलिस ने आरोपी पर दर्ज मुकदमे को खारिज कर दिया है।

पिछले महीने शहर की रहने वाली एक नवविवाहिता ने सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें एक व्यक्ति पर अपहरण करने के बाद उसे कलियर में ले जाने और डरा-धमकाकर दुराचार करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

परिजनों के दबाव में लगाया रेप का आरोप

false allegation of molestation

महिला द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच के दौरान विवाहिता ने अपने आरोप वापस ले लिए हैं।

विवाहिता का कहना है कि न तो उसका अपहरण किया गया और न ही उसके साथ जबर्दस्ती की गई बल्कि वह खुद ही आरोपी बताए गए व्यक्ति से मिलने गई थी।

उसने अपनी आईडी पर ही कमरा लिया था। मुकदमा दर्ज कराने के बारे में उसने आरोप लगाया कि परिजनों के दबाव में उसने मुकदमा दर्ज कराया था। विवाहिता के बयानों के आधार पर मुकदमा खारिज कर दिया गया है।

पत्नी नहीं ‌म‌िली तो दोस्त पर लगा द‌िया आरोप

false allegation of molestation

पति ने अपने दोस्त पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मंगलवार को रुड़की से विवाहिता को बरामद कर लिया।

विवाहिता पति से नाराज होकर अपनी रिश्तेदारी में चली गई थी। पुलिस उसे अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है।

26 जुलाई से लापता केशनवनगर निवासी एक महिला को काफी तलाश करने के बाद उसके पति ने अपने ही दोस्त पर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसे तलाश कर रही थी।

विज्ञापन

रिश्तेदारी में गई थी पत्नी

false allegation of molestation

चौकी प्रभारी देवेंद्र रावत ने बताया कि मंगलवार को महिला के रुड़की रेलवे स्टेशन के पास मौजूद होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही महिला को बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में उसने बताया कि वह पति से नाराज होकर अपनी रिश्तेदारी में सहारनपुर चली गई थी और अब वापस लौट रही थी। पुलिस अब बयान दर्ज कराने के लिए उसे कोर्ट में पेश करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed