{"_id":"f28bea9ad7b4c177c4e968ed41b5dd17","slug":"fake-ias-case-inspection-officer-ill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूबी प्रकरण की टेंशन से जांच अधिकारी बीमार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रूबी प्रकरण की टेंशन से जांच अधिकारी बीमार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 28 Apr 2015 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित एलबीएस अकादमी मसूरी के रूबी प्रकरण की विवेचना कर रही सीबीसीआईडी की एसपी शाहजहां जावेद अंसारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
गंभीर स्थिति में उन्हें सोमवार शाम सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हाई प्रोफाइल जांच और पच्चीस दिन की बेहिसाब भागदौड़ के कारण अंसारी मानसिक तनाव के दौर से गुजर रही हैं।
एलबीएस अकादमी में रूबी चौधरी द्वारा फर्जी तरीके से प्रशिक्षु आईएएस बनकर रहने के मामले की जांच सीबीसीआईडी की एसपी शाहजहां जावेद अंसारी को सौंपी गई थी। पहले दिन से विवेचना को लेकर भारी दबाव था। एसआईटी प्रभारी को विवेचना निस्तारण के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ी।
विज्ञापन
अंसारी लगातार दवा का सेवन भी कर रही थीं, लेकिन सोमवार शाम को अचानक उनकी तबीयत बिगड गई। गंभीर हालत में उन्हें सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। आला अधिकारियों ने परिजनों से बात कर शाहजहां जावेद अंसारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
कुछ दिन लटक सकती है विवेचना
रूबी प्रकरण की विवेचना कुछ दिन और लटक सकती है। पुलिस के आला अफसर मंगलवार को पूरे प्रकरण का खुलासा करने की तैयारी में थे। जांच लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन कुछ बिंदुओं पर फिर से पड़ताल कराई जा रही है। विवेचनाधिकारी की तबीयत बिगड जाने के कारण विवेचना अभी कुछ दिन और लटक सकती है।