फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fake gangrape story created by married women in laksar

विवाहिता ने खुद बनाया अपने गैंगरेप का प्लान, वजह आपको भी हैरान कर देगी

Thu, 04 Jan 2018 09:58 PM IST
क्राइम डेस्क/अमर उजाला, लक्सर
क्राइम डेस्क/अमर उजाला, लक्सर Updated Thu, 04 Jan 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
fake gangrape story created by married women in laksar
demo pic

एक शादीशुद महिला ने पहले खुद ही अपने गैंगरेप का प्लान बनाया और फिर पुलिस को सारी हकीकत बता दी। इसकी वजह जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला पूरी तरह फर्जी निकला ।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला ने अपहरण के मुकदमे को लेकर दबाव बनाने के लिए सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर महिला को फर्जी कहानी गढ़ने की सलाह देने वाले लोगों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को भगवानपुर के एक गांव की महिला के साथ ससुराल सीकरी जाते समय सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। महिला का आरोप था कि रणसूरा गांव के पास जंगल में तांगा चालक और उसके दो अन्य साथियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस तरह खुला मामला

fake gangrape story created by married women in laksar
demo pic

लक्सर कोतवाल टीएस राणा ने बताया कि कोतवाली लाकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई। उन्होंने बताया कि महिला जिन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है उन दोनों युवकों का महिला के भाई के साथ पुराना विवाद चल रहा है।

कोतवाल ने बताया कि महिला के अनुसार पिछले दिनों उसके भाई पर गांव के ही कुछ लोगों ने एक युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके आरोप में वह जेल चला गया था और इस समय वह जमानत पर छूटकर आया हुआ है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों बाद ही उक्त मामले में वादी पक्ष की गवाही होनी है।

इसी मामले में वादी पक्ष पर दबाव बनाने के लिए दो लोगों ने महिला को फर्जी कहानी रचने की सलाह दी थी।  पुलिस ने विवाहिता पर फर्जी कहानी तैयार करवाने के आरोपी वकील व गुड्डू कुर्बान निवासी भगवानपुर चंदनपुर के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाल ने बताया कि महिला ने तांगा चालक अनीश निवासी बुढ़ाना पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। जिसके चलते आरोपी अनीश के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला को गलत सलाह देने वाले व तांगा चालक तीनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed