{"_id":"5bfcc94abdec2241bc237849","slug":"efforts-to-kidnap-senior-journalist-and-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ पत्रकार और महिला परिजनों के अपहरण का प्रयास, आरोपी आज हो सकते हैं न्यायालय में पेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वरिष्ठ पत्रकार और महिला परिजनों के अपहरण का प्रयास, आरोपी आज हो सकते हैं न्यायालय में पेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ मारपीट और उनके महिला परिजनों के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना कुछ दिन पहले की बताई जा रही है। सोमवार को पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विचित्र वलियन (पुत्र सुधीर निवासी साउथ सिविललाइंस, मुजफ्फरनगर) और आकाश चौहान (पुत्र जयचंद सरसावा, जिला सहारनपुर) के खिलाफ मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
मामला राजपुर थाना क्षेत्र के कैनाल रोड का है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले शहर के एक वरिष्ठ पत्रकार कैनाल रोड पर बाजार गए हुए थे। उनके साथ दो महिला परिजन भी थीं। इसी दौरान कुछ युवक मौके पर पहुंचे और उनके साथ बिना किसी बात के उलझ गए। आरोप है इसी बीच आरोपी युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। साथ ही महिला परिजनों के हाथ पकड़ लिए और उन्हें खींचने का प्रयास करने लगे। महिलाओं के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले। इसके बाद पत्रकार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और आरोपी युवकों का हुलिया बताया। रविवार को पत्रकार ने आरोपी युवकों को क्षेत्र में देखा तो दोबारा पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
इस पर थानाध्यक्ष राजपुर अरविंद कुमार ने कुछ युवकों को पकड़ा लिया और थाने लेकर पहुंचे। इसके बाद पीड़ित पत्रकार व उनके साथ रही महिला परिजनों को थाने बुलाया और आरोपियों की शिनाख्त कराई। इनमें से दो आरोपी युवकों को पहचान लिया। उसके बाद पत्रकार की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपी युवकों के खिलाफ आईपीएस की धारा 323 341, 363, 427, 504 और 511 में मुकदमा दर्ज किया। एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके अन्य साथी फरार हैं।
विज्ञापन