{"_id":"5765afa24f1c1b404c11baa1","slug":"drunken-woman-on-road-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"टल्ली होकर निकली सड़क पर, जमकर मचाया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टल्ली होकर निकली सड़क पर, जमकर मचाया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 19 Jun 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक युवती ने जमकर हंगामा किया। बाद में 108 के जरिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि युवती पहले भी शहर के कई इलाकों में ऐसी अवस्था में मिल चुकी है।
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में फव्वारा चौक के पास शनिवार रात नशे में धुत्त युवती सड़क पर हंगामा करने लगी। उसे देखने के लिए वहां तमाशबीनों का तांता लग गया, जिससे जाम की स्थिति बन गई। लोगों ने समझाने की कोशिश की तो वह बदतमीजी पर उतर आई। शोर मचाते हुए युवती सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
108 से पहुंचाया अस्पताल
प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने आसपास से लोगों को हटाकर 108 को बुलवा लिया। जहां से उसे अस्पताल भेज दिया गया। एसओ विनोद गुसाईं का कहना है कि युवती पहले भी कई बार शराब के नशे में इस तरह का हंगामा कर चुकी है।
विज्ञापन
बढ़े महिलाओं के शराब पीकर हंगामा करने के मामले
बता दें कि शहर क्षेत्र में महिलाओं के शराब पीकर हंगामा करने के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। एक सप्ताह पहले युवती ने बाजार चौकी के बाहर हंगामा किया था। रेलवे स्टेशन और दून अस्पताल में नशे में युवतियों ने पुलिसकर्मियों से भी बदतमीजी कर दी थी।