फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   drunken woman create ruckus in dehradun.

नशे में टल्ली युवती ने मचाया हंगामा, पास आने से डरती रही पुलिस

Thu, 09 Jun 2016 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 09 Jun 2016 08:49 AM IST
सार

  • युवती हंगामा करती रही और घंटे भर तक तमाशबीन रही पुलिस 
  • मीडिया के आने पर 108 सेवा से युवती को भेजा दून अस्पताल
  • इसी युवती ने कुछ माह पहले नशे में पुलिस पर लगाया था रेप का आरोप 

विज्ञापन
drunken woman create ruckus in dehradun.
नशे में टल्ली युवती - फोटो : अमरउजाला

विस्तार

कुछ महीने पहले नशे में हंगामा करने के बाद पुलिस कर्मियों पर रेप का आरोप लगाकर सनसनी मचाने वाली युवती ने देर रात फिर नशे में धुत होकर बाजार पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान चौकी इंचार्ज के मौजूद नहीं होने की स्थिति में पुलिस तमाशबीन रही।
विज्ञापन


पहचानने के बाद एक घंटे तक पुलिस कर्मी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए और युवती का हंगामा जारी रहा। होश में नहीं होने के कारण वह गाली-गलौज करते हुए नाली तक में गिर गई। मीडिया के मौके पर पहुंचने के बाद युवती को 108 आपातकालीन सेवा से दून अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


कैंट क्षेत्र में कारगी चौक से एक युवती ने बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे ऑटो बुक किया। रास्ते में युवती ने हंगामा किया तो चालक उसे बाजार पुलिस चौकी के बाहर छोड़कर भाग गया। नशे में धुत युवती ने सड़क के बीचोंबीच हंगामा शुरू कर दिया। गाली-गलौज करने के कारण मौके पर तमाशबीनों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को पहचानते ही पीछे हट गए पुलिसकर्मी

drunken woman create ruckus in dehradun.
नशे में टल्ली युवती को संभालती मह‌िला - फोटो : अमरउजाला

पुलिसकर्मी बाहर आए, लेकिन युवती को पहचान कर पीछे हट गए। होश में नहीं होने के कारण वह लगातार इधर-उधर गिरती रही। करीब एक घंटे तक युवती का यह ड्रामा चलता रहा। इस कारण वहां आवागमन भी बाधित हो गया।

108 आपातकालीन सेवा भी सूचना के काफी देर बाद मौके पर आई। इसी बीच मीडिया कर्मी पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने एक महिला की मदद से उसे 108 एंबुलेंस से दून अस्पताल भेजा।

बता दें कि कुछ महीने पहले इसी युवती ने रायपुर क्षेत्र में भी इसी तरह हंगामा किया था। तब महिला पुलिस की मदद से उसे दून अस्पताल लाया गया था। अगले दिन युवती के परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर रात में रेप का आरोप लगा दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनके आरोप को झूठा करार दिया था। तब से पुलिसकर्मी इस युवती के पास पहुंचने से डरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed