फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drunk man killed his brother.

नशे में किया छोटे भाई का कत्ल

Sat, 22 Nov 2014 02:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजालाल, गरुड़ (बागेश्वर)
ब्यूरो / अमर उजालाल, गरुड़ (बागेश्वर) Updated Sat, 22 Nov 2014 02:57 PM IST
विज्ञापन
drunk man killed his brother.

बागेश्वर के राजस्व पुलिस क्षेत्र वज्यूला के आगर मड़तोली में शराब के नशे में बड़े ने चाकू मारकर छोटे भाई की हत्या कर दी और जंगल में भाग गया।

विज्ञापन


हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजस्व पुलिस के अनुसार आरोपी शराब के नशे में रहता था।

उल्लेखनीय है कि बुधवार रात दमुवाढूंगा हल्द्वानी में भी शराब के नशे में इकतौले बेटे ने कुल्हाड़ी से बाप की हत्या कर दी थी, जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस क्षेत्र वज्यूला में आगर मड़तोली निवासी हयात राम के बेटे महेश राम (38) ने गुरुवार रात शराब पीकर घर में जमकर उधम मचाया।

छोटे भाई दिनेश राम (33) ने विरोध किया तो महेश ने उसके गले में चाकू मार दिया और जंगल में भाग गया। परिजन लहूलुहान दिनेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्सर शराब के नशे में रहता था हत्यारोपी

सूचना पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार मोहन सिंह नयाल गांव में पहुंचे। मृतक के पिता हयात राम की तहरीर पर नायब तहसीलदार ने उनके बड़े बेटे महेश राम के खिलाफ 302 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

नायब तहसीलदार ने बताया कि हत्यारोपी अक्सर शराब के नशे में रहता था। उसकी हरकतों से पत्नी और बच्चे भी परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed