फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drugs smuggling by samajwadi party lady.

जल्दी अमीर बनने के लिए नशे की सौदागर बन गई सपा नेत्री

Mon, 11 May 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 May 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
drugs smuggling by samajwadi party lady.

देहरादून जिले में सेलाकुई पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ समाजवादी पार्टी महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष उषा पटेल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 7 ग्राम स्मैक और 60 ग्राम चरस बरामद हुई है। जल्द अमीर बनने के चक्कर में महिला ने मादक पदार्थों की तस्करी शुरू की।

विज्ञापन


रीवा, मध्यप्रदेश निवासी उषा पटेल बरेली से माल लाकर सेलाकुई में अपने एजेंटों को देती थी। एजेंट मादक पदार्थों को शिक्षण संस्थान के छात्रों और औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले मजदूरों को बेचते थे। पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। उसके पास से 6 ग्राम स्मैक और 200 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


सेलाकुई चौकी प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने शनिवार की रात को गश्त के दौरान कैंप रोड से अमजद पुत्र आजम खान निवासी जमनपुर सेलाकुई को गिरफ्तार किया। वह स्कूटी से मादक पदार्थ सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस आरोपी को चौकी ले आई। उसके पास से चरस और स्मैक बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्दी अमीर बनने के ल‌िए उतरी धंधे में

drugs smuggling by samajwadi party lady.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे जमनपुर निवासी सपा नेत्री उषा पटेल पत्नी मंगलेश्वर पटेल मादक पदार्थों की सप्लाई करती है। यह सुन पुलिस कर्मी दंग रह गए। पुलिस ने मुखबिरों का नेटवर्क फैला दिया।

पुलिस को सूचना मिली कि रविवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे महिला दून पीजी कॉलेज तिराहा के समीप किसी को मादक पदार्थों की सप्लाई करने जा रही है।

सीओ स्वप्न किशोर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने सपा नेत्री को मौके से दबोच लिया। मादक पदार्थ बरामद होने पर पुलिस उसे चौकी ले आई। जहां उसने खुद को सपा नेत्री बताया।

जांच में पता चला कि वह पूर्व में सपा की महिला सभा की जिलाध्यक्ष रह चुकी है। सीओ ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। जल्द अमीर बनने के लिए वह इस धंधे में उतरी।

नेत्री होने का दिखाती थी रौब

drugs smuggling by samajwadi party lady.

पुलिस के हत्थे चढ़ी उषा पटेल सपा नेत्री होने का खूब रौब दिखाती थी। वह अक्सर चौकी आती थी। जब वह अपने नेत्री होने का रौब गालिब करती थी।

गाड़ी पर लगाती थी सपा का बोर्ड
महिला के पास एक टवेरा गाड़ी है। रौब दिखाने के लिए उसने गाड़ी पर सपा का बोर्ड लगाया था। उसका जमनपुर में अपना मकान है। जिसके कुछ कमरे किराए पर दिए हुए हैं।

काटती थी मोटी चांदी
आरोपी महिला बरेली से दो हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से स्मैक लाती थी। एक ग्राम स्मैक की 10 पुड़िया तैयार करती थी। प्रत्येक पुड़िया को कम से कम एक हजार रुपये में बेच देती थी। अमजद आरोपी महिला को मौसी कहता था।

महिला उसे चरस और स्मैक बेचने के लिए देती थी। अमजद ने बताया कि वह कैंप रोड पर खड़ा हो जाता है। उसे नशे की आदी लोग पहचानते थे। जो वहीं आकर नशे का सामान खरीद लेते थे।

तीन साल में 100 तस्कर दबोचे
साल ----- गिरफ्तार----चरस --------- स्मैक
2012 ---- 20 ---- 12.835 ग्राम ---- 205 ग्राम
2013 ---- 30 ---- 27.189 ग्राम ---- 515 ग्राम
2014 ---- 50 ---- 1.511 ग्राम ------ 126 ग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed