फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drug, smuggler in dehradun

एमसीए पास ‘बीए’ स्मैक तस्कर

Wed, 06 Nov 2013 08:57 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Nov 2013 08:57 PM IST
विज्ञापन
drug, smuggler in dehradun

देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने हरिद्वार बाईपास पर स्मैक के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह स्मैक दून के शिक्षण संस्थानों और हास्टलों में रह रहे छात्रों को बेची जानी थी। चारों को कोर्ट ने जेल भेज दिया।

विज्ञापन


यूपी की रहने वाले है आरोपी
बुधवार को एसएसपी केवल खुराना ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि तस्करों की पहचान महेंद्र प्रताप उर्फ सोनू पुत्र धर्मसिंह निवासी लोकमणिपुर, कोटद्वार, धर्म सिंह पंवार पुत्र मुन्ना सिंह निवासी हरिया सढौली रामपुर मनिहारन सहारनपुर, इमरान अंसारी पुत्र नानू अंसारी मोहल्ला घोसियान ज्वालापुर हरिद्वार और आफताब आलम पुत्र मोहम्मद इश्तियाक अहमद निवासी पठान टोलिया अमानीगंज साहबगंज फैजाबाद यूपी के रूप में हुई।
विज्ञापन


स्नातक पास है मास्टर माइंड
महेंद्र प्रताप (31) नूरपुर बिजनौर में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। धर्म सिंह पंवार (32) नवीं पास है और सिडकुल हरिद्वार की एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर रह चुका है। इन दिनों वह मोहल्ला चोरगली धीरवाली ज्वालापुर हरिद्वार में किराये पर रह रहा था। इमरान (33) कक्षा छह तक पढ़ा है और फैब्रिकेशन का काम करता है। आफताब (30) ने इग्नू से एमसीए किया है। वह नौकरी की तलाश में दून आया था, यहां कारगी में किराये पर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो तस्करों पर गैंगस्टर
पटेलनगर पुलिस ने पिछले दिनों नशीले पदार्थ बेचने में पकड़े गए दो तस्करों सूरज कुमार पुत्र सुमेर चंद निवासी हरबंसवाला और नवीन कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी चकराता पर गैंगस्टर अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी ने बताया कि बुधवार को पकड़े गए तस्करों पर भी गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed