फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   double murder in hemkund sahib

हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार में डबल मर्डर, मां-बेटी का गला काटा

Tue, 30 May 2017 06:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ Updated Tue, 30 May 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
double murder in hemkund sahib
murder in hemkund sahib - फोटो : amarujala

हेमकुंड साहिब यात्रा के बहाने गोविंदघाट पहुंचे अंबाला निवासी एक व्यक्ति ने वहां एक होटल में अपनी पत्नी और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हत्यारोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। उसकी कार कर्णप्रयाग में बरामद हुई है। पुलिस प्रथम दृष्ट्या आपसी कलह को घटना की वजह बता रही है। क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड की पहली घटना से सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार शाम को 599/9, सेक्टर-ए अंबाला निवासी जसवीर सिंह (43) पुत्र बचित्र सिंह अपनी पत्नी जसविंदर (40) और बेटी सिमरन (17) के साथ निजी कार से गोविंदघाट पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमकुंड यात्रा पर जाने की बात कहते हुए उसने यहां एक होटल में कमरा किराए पर लिया। इसके बाद तीनों लोग कमरे में चले गए। मंगलवार सुबह सात बजे होटल के कर्मचारियों ने कमरे में ताला लगा देखा तो शक होने पर उन्होंने इसकी सूचना तत्काल गोविंदघाट थाना पुलिस को दी।

बदरीनाथ हाइवे पर जगह जगह चेकिंग

double murder in hemkund sahib
murder spot - फोटो : amarujala

​मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब कमरे का ताला तोड़कर देखा तो अंदर जसविंदर और सिमरन मृत पड़ी थीं। उनका गला रेत दिया गया था। पूरा कमरा खून से सना हुआ था।

होटल के कमरे से पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने जसवीर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की तो जसवीर की कार कर्णप्रयाग में लावारिस हालत में मिली।

पूछताछ में होटल कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने जसवीर को तड़के चार बजे होटल से कहीं जाते देखा था। उसके साथ पत्नी और बेटी के नहीं होने और कमरे पर ताला लटका होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि जसवीर की तलाश के लिए अंबाला पुलिस की भी मदद ली जा रही है। प्रथम दृष्ट्या मामला आपसी कलह का प्रतीत हो रहा है। हत्यारोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed