{"_id":"5762bc5b4f1c1b966d11b921","slug":"disproportionate-assets-found-from-intelligence-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटेलीजेंस अफसर के पास मिली बेहिसाब दौलत, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इटेलीजेंस अफसर के पास मिली बेहिसाब दौलत, मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 16 Jun 2016 08:19 PM IST
सार
जेल में हैं सेंट्रल एक्साइज इंटेलीजेंस के चार अफसर
दस लाख घूस लेने के आरोप में किया गया था गिरफ्तार
आय से 55 लाख रुपये अधिक संपत्ति होने का आरोप
विज्ञापन
सीबीअाई ने की थी मामले की जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने सेंट्रल एक्साइज इंटेलीजेंस में तैनात इंस्पेक्टर अवनीश कुमार गुप्ता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर के पास आय से 55 लाख रुपये अधिक की संपत्ति होने का आरोप है। बता दें कि रिश्वत लेने के आरोप में अवनीश कुमार समेत सेंट्रल एक्साइज के चार अधिकारी जेल में हैं।
विज्ञापन
पिछले साल दून में खुले डीजी सेंट्रल एक्साइज इंटेलीजेंस के कार्यालय में छह अधिकारी तैनात थे। इनमें से चार को सीबीआई ने इसी साल फरवरी में सर्विस टैक्स के एक मामले में दस लाख रुपये घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सीबीआई ने की थी जांच
इनमें तपोवन एन्क्लेव, सहस्त्रधारा रोड निवासी अवनीश कुमार के अलावा डीजी सेंट्रल एक्साइज इंटेलीजेंस के असिस्टेंट डायरेक्टर एके मिश्रा निवासी, सीनियर इंटेलीजेंस ऑफिसर सतेंद्र सिंह मूल निवासी गाजियाबाद व हाल निवासी नेहरू कॉलोनी और इंटेलीजेंस आफिसर विवेक कुमार पांडे निवासी नेहरू कॉलोनी शामिल थे।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने इनकी संपत्ति की जांच की थी। सीबीआई ने तपोवन एन्क्लेव सहस्त्रधारा रोड निवासी अवनीश कुमार गुप्ता के घर से साढ़े नौ लाख रुपये नगद, 12 लाख रुपये की ज्वैलरी बरामद की थी। सीबीआई के अनुसार जांच में अवनीश कुमार गुप्ता के पास आय से अधिक संपत्ति पाई गई। सीबीआई के इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह मयाल इस मामले की जांच कर रहे हैं।