फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   devar bhabi suicide by train cause of love affairs

दो बच्चों की मां को हुआ अपने देवर से प्यार, खौफनाक अंजाम

Sun, 14 May 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामपुर मनिहारान
ब्यूरो/अमर उजाला,रामपुर मनिहारान Updated Sun, 14 May 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
devar bhabi suicide by train cause of love affairs
affiar demo pic

प्रेम प्रसंग में देवर भाभी ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। देवर की शादी 14 दिन पूर्व ही हुई थी। शादी के बाद वह दो दिन पहले ही अपनी पत्नी को ससुराल से लेकर आया था। दोनों के ट्रेन से कटने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


रामपुर मनिहारान थाने के गांव लढौरा गुर्जर निवासी अरविंद (22) पुत्र सुरेश की शादी 29 अप्रैल को हुई थी। दो दिन पहले ही 10 मई को वह ससुराल से अपनी पत्नी को लेकर आया था। 11 मई की सुबह से अरविंद और उसकी भाभी सोनी गायब थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।

विज्ञापन

परिवार बेहद गरीब, कार्रवाई से इंकार

devar bhabi suicide by train cause of love affairs

शुक्रवार की सुबह सात बजे सहारनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली जनता एक्सप्रेस के चालक ने रामपुर मनिहारान स्टेशन पर सूचना दी कि रामपुर थाने की चुनैहटी चौकी के पास स्थित रेलवे फाटक से 100 मीटर की दूरी पर एक महिला और युवक ट्रैक पर कटे पड़े हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से उनकी पहचान कराई। उनकी पहचान लंढौरा गुर्जर निवासी अरविंद और उसकी भाभी सोनी के रूप में हुई। सोनी के दो बच्चे हैं।

सूचना पर पहुंचे प्रशिक्षु सीओ यतेंद्र नागर और रामपुर मनिहारान कोतवाली प्रभारी वेदप्रकाश गिरी ने जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। बृहस्पतिवार की रात किसी ट्रेन के सामने आकर दोनों ने आत्महत्या की है। परिवार अत्यधिक गरीब है। कार्रवाई करने से मना करने पर दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed