फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   delhi girl teach lesson to bestial taxi driver.

दिल्ली की लड़की ने सिखाया वहशी टैक्सी ड्राइवर को सबक

Fri, 30 Oct 2015 04:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Oct 2015 04:08 PM IST
विज्ञापन
delhi girl teach lesson to bestial taxi driver.

पर्यटक स्थल मसूरी से देहरादून आ रही दिल्ली की युवती से बुधवार रात टैक्सी ड्राइवर ने छेड़छाड़ की। लेकिन उस युवती ने ड्राइवर को ऐसा सबक सिखाया की वह जेल पहुंच गया।

विज्ञापन


युवती ने कार को देहरादून स्थित घंटाघर पर रुकवाकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा कराए गए मेडिकल में युवती के नशे में होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, पुलिस ने उसके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


दिल्ली के शाहदरा निवासी युवती अपने तीन साथियों के साथ मंगलवार को मसूरी घूमने आई थी। बुधवार रात घर से मां की तबीयत खराब होने का फोन आया तो युवती अकेली मसूरी से टैक्सी किराए पर लेकर देहरादून के लिए चल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि रास्ते में चालक वीरेंद्र सिंह निवासी नौता (टिहरी गढ़वाल) ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध जताकर युवती अलर्ट हो गई, लेकिन मन ही मन में चालक को सबक सिखाने की ठान ली।

अकेली पाकर ड्राइवर ने की लड़की संग छेड़छाड़

delhi girl teach lesson to bestial taxi driver.

युवती टैक्सी को परिचित के आने की बात कहकर घंटाघर पर ले आई। युवती ने पुलिस को बुलाकर चालक वीरेंद्र सिंह को पकड़वा दिया। आरोप लगाया कि रास्ते में आरोपी ने अकेली पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की।

धारा चौकी प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पीड़ित युवती दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। मसूरी से उसके साथी को बुलाकर युवती को उसके साथ भेज दिया है।

नशे में उत्पात करने पर कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने कहा कि शराब के नशे में धुत्त होकर हंगामा करने वाली महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लगातार इस तरह के हुड़दंग से कानून व्यवस्था की समस्या पैदा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed