{"_id":"58a5bfb14f1c1bbd5cd8421a","slug":"delhi-businessman-murdered-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के कारोबारी की हरिद्वार में हत्या, बाथरूम में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली के कारोबारी की हरिद्वार में हत्या, बाथरूम में मिला शव
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 16 Feb 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के एक कारोबारी की यहां कनखल स्थित उसके आवास पर ही हत्या कर दी गई। मृतक कारोबारी एक हफ्ते पहले कनखल स्थित अपने बंद मकान की साफ-सफाई के लिए दो मजदूर दिल्ली से लेकर आया था।
विज्ञापन
कनखल पुलिस ने कारोबारी के शव को उसके मकान के बाथरूम से बरामद किया है। उसके गले पर मफलर बंधा था। पुलिस का मानना है कि लापता दोनों मजदूरों का हत्या में हाथ हो सकता है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कनखल पुलिस के मुताबिक श्याम किशोर खन्ना (57 ) पुत्र नंद किशोर खन्ना निवासी गांधी गली, फतेहपुरी, दिल्ली एक सप्ताह पहले दिल्ली से दो मजदूरों को लेकर अभिषेक नगर, कनखल स्थित अपने बंद मकान की साफ-सफाई के लिए हरिद्वार आए थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को उनके परिचित और पड़ोसी स्वामी शरदपुरी को उनकी पत्नी ने फोन करके बताया कि 14 फरवरी से खन्ना जी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस पर शरदपुरी उनके घर पर गए तो वह बंद मिला। इसके बाद उन्होंने कनखल थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी।
सूचना पर कनखल पुलिस अभिषेक नगर स्थित मकान पर पहुंची और बंद मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसी तो उसे बाथरूम में श्याम किशोर का शव पड़ा मिला। उनके गले में मफलर बंधा था।
पुलिस मान रही है कि इसी मफलर से गला दबाकर उनकी हत्या की गई है। दोनों मजदूरों के लापता होने के कारण हत्या के तार उनसे जुड़ रहे हैं। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। कनखल थानाध्यक्ष नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिल्ली से आए गायब मजदूरों की तलाश की जा रही है।