{"_id":"77383e5934e7cf7bd653f0a78a6709d7","slug":"delhi-bus-missing-in-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से बुकिंग पर उत्तराखंड आई बस लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली से बुकिंग पर उत्तराखंड आई बस लापता
अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Sun, 04 May 2014 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से बुकिंग पर रुद्रपुर लाई गई बस लापता हो गई। बस मालकिन की तहरीर पर पुलिस ने चालक और बुकिंग कराने वाले चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बस लूट ले गए लुटेरे
शाहदरा (नई दिल्ली) डीडीए एमआईजी निवासी विभा श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनके पास यूपी 70सीटी 6500 नंबर की बस है।
बीते दिनों चालक नरेश निवासी पिलखुवा (गाजियाबाद) बस को बुकिंग पर रुद्रपुर लाया था। उसके दो दिन बाद नरेश लौटा तो उसने बताया कि लुटेरे बस लूट ले गए।
नरेश के अनुसार रुद्रपुर में कुछ लोगों ने बस बुकिंग के लिए उससे संपर्क किया। आरोप है कि बुकिंग कराने वालों ने उसे खूब शराब पिला दी।
चालक पर साजिश का आरोप
जब वह पार्किंग स्थल पर पहुंचा तो बस गायब थी। इस पर वह खाली हाथ ही दिल्ली पहुंच गया। विभा ने चालक पर साजिश का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही बुकिंग कराने वालों के खिलाफ भी तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन