{"_id":"e580b493ee14e7274fe467dbb4d16f31","slug":"dehradun-s-yudhveer-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्धवीर हत्याकांडः सुधा पर चला पुलिस का 'डंडा'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युद्धवीर हत्याकांडः सुधा पर चला पुलिस का 'डंडा'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 27 Aug 2013 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि मंत्री हरक सिंह रावत के पूर्व पीआरओ युद्धवीर रावत हत्याकांड में मुख्य आरोपी सुधा पटवाल और हरिओम की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, युद्घवीर हत्याकांडः सुधा और हरिओम को भेजा जेल
अदालत ने सोमवार उनके खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र की धारा भी लगा दी है। 14 दिन की न्यायिक हिरासत के बाद दोनों आरोपी सात सितंबर को अदालत में पेश होंगे। उधर, पुलिस उमेश का पता लगाने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
उमेश की तलाश में पुलिस अब बिहार व मध्य प्रदेश में दबिश दे रही है। पुलिस रिमांड में सुधा और हरिओम से पुलिस की टीमों ने कई दौर की पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पढ़ें, युद्घवीर मर्डर मिस्ट्रीः शातिर है सुधा...
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को गुमराह किया। नतीजतन हत्या की धारा 302 के साथ ही उनके खिलाफ साक्ष्य छुपाने की धारा (201 आईपीसी) लगी थी। सोमवार इन पर एक और धारा 120 बी लगाई गई है।
बताया गया है कि आरोपियों के पास से युद्धवीर का एटीएम कार्ड बरामद हुआ है। जिसके बाद यह धारा लगाई गई है।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें